Posts

वा में नीचे उतरने के लिए खोला पैराशूट, नहीं खुला तो देखिए क्या हुआ

Image
स्वीडन के जम्पर के साथ बड़ा खौफनाक हादसा हुआ. जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए. सोचिए क्या हो अगर आप हवा में हों और नीचे उतरने के लिए जब पैराशूट न खुले तो क्या होगा? मन में यही खयाल आएगा कि बहुत ही बड़ा हादसा होने वाला है. जब जम्पर ने 24 मंजिला इमारत से छलांग लगाई. लेकिन उसका पैराशूट नहीं खुल पाया और वो नीचे कॉन्क्रीट पर गिर गया. वो काफी लकी निकले. उनकी जान तो बच गई लेकिन काफी गंभीर चोटें आई हैं.  उन्होंने 246 फुट की बिल्डिंग से छलांग लगाई थी. स्विडिश न्यूजपेपर डेगन्स निहेतर के मुताबिक, हादसे के तुरंत बार उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका सीरियस ट्रीटमेंट हुआ. वो खतरे से बाहर हैं. लेकिन चोटें काफी गंभीर हैं. पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा वक्त लगेगा. Daily Mail  की खबर के मुताबिक, ये खतरनाक हादसा स्वेडिश के आइलैंड ऑफ कुंगशॉलमेन में रविवार को हुआ. उनके गिरने के बाद उन्ही के दोस्त ने उसी बिल्डिंग से छलांग लगाई वो उतरने में कामयाब रहा था.

हाई कोर्ट ने हत्या के आरोपी डॉक्टर का पता लगाने के मामले की जांच की निगरानी के आदेश दिए

Image
  दिल्ली उच्च न्यायालय  ने सेंट स्टीफेंस हॉस्पिटल के चिकित्सक के लापता होने तथा सहकर्मी की कथित हत्या के मामले की जांच की प्रगति की महीने में एक बार समीक्षा करने के आदेश निचली अदालत को दिए हैं. लापता डॉ सुयश गुप्ता अपने सहकर्मी डॉ शाश्वत पांडेय की कथित हत्या के मामले में आरोपी हैं. पांडे अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में प्रशिक्षु के तौर पर काम करते थे और पिछले वर्ष अगस्त में सीटी स्कैन लैब में मृत पाए गए थे. उनका गला काटा गया था. न्यायाधीश एस मुरलीधर और न्यायाधीश आईएस मेहता की पीठ ने वंदना गुप्ता की ओर से दायर याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश दिया. याचिकाकर्ता ने अपने बेटे डॉ सुयश गुप्ता का पता ठिकाना मालूम करने के लिए याचिका दाखिल की थी. पीठ ने अपने आदेश में कहा कि दिल्ली पुलिस ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल की थी जिसमें चिकित्सक का पता ठिकाना मालूम करने के लिए सब्जी मंडी पुलिस थाने की जांच का विस्तार से जिक्र किया गया था. देश में यह भी कहा गया कि जांच के इस चरण में इस रिपोर्ट को चिकित्सक की मां के साथ साझा नहीं किया जा सकता. आदेश में कहा गया, ‘‘ इस स्थिति रिपोर्ट को रजिस्ट्र...

बेटे ने पिता का गला रेतकर गोंद से की चिपकाने की कोशिश, बाद में हुआ फरार

Image
यूपी से रिश्ते को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल, एक बेटे द्वारा पिता का पहले गला रेतने और बाद में उसे गोंद की मदद से चिपकाने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने पिता पर हमला करने के बाद उन्हें बेसुद हालत में ही एक कमरे दो दिनों तक बंद भी रखा. दो दिन तक कमरे में बंद रहने के बाद बुजुर्ग पिता को जब होश आया तब वह किसी तरह दरवाजे तक पहुंचे. इसके बाद उन्होंने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया. दरवाजा पीटे जाने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला और बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की पहचान 70 वर्षीय रामदेव मिश्रा के रूप में की गई है. घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. वहीं पीड़ित पिता को पुलिस ने अस्तपताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिता-पुत्र के बीच बीते लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा है.

बच्चे ने लिफ्ट में की ऐसी शर्मनाक हरकत, उसके बाद जो हुआ वो काफी खतरनाक था

Image
शल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक बच्चा लिफ्ट में फंस जाता है. फंसने की पीछे की वजह काफी अजीबोगरीब थी. दरहसल बच्चे ने लिफ्ट की मशीन में टॉयलेट कर दी थी. जिससे मशीन खराब हो गई और वहीं रुक गई. जिससे बच्चा फंस गया. चीन के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वीबो में ये वीडियो वायरल हो गया है.  ये वीडियो यूट्यूब पर CGTN ने पोस्ट की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में बच्चा अकेला खड़ा है. लिफ्ट के बंद होते ही उसने पेंट की जिप खोली और मशीन पर टॉयलेट करने लगा. जैसे ही वो बाहर निकलने की तैयारी करने लगा तो लिफ्ट खुली ही नहीं. लिफ्ट की लाइट बंद चालू होने लगी और आखिर में अंधेरा छा गया. बच्चे ने गेट खोलने के लिए काफी महनत की. लेकिन लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला.  लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे को बाद में सही सलामत निकाल गया. ये हादसा चीन के चॉन्गकिंग शहर में शुक्रवार को हुआ. सोशल मीडिया पर लोगों ने बच्चे को दोषी ठहराया और इस हरकत को शर्मनाक बताया.

Sridevi को इतनी मिलती थी फीस और जीती थीं ऐसी लाइफ

Image
  Sridevi  को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता है.  श्रीदेवी  ने उस दौर में बॉलीवुड में कदम रखा था जब विमेन ओरियंटेड फिल्में उस तरह से नहीं बनती थी. लेकिन उन्होंने ‘नगीना’, ‘चांदनी’, ‘लम्हे’ और ‘चालबाज’ जैसी फिल्में कीं और अपनी अलग पहचान बनाई. वे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी रही हैं. सुपरस्टार  श्रीदेवी  को पेंटिंग और डांस का बहुत शौक था. दिलचस्प यह कि वे प्रोफेशनली ट्रेंड डांसर नहीं थीं. श्रीदेवी का ‘चांदनी’ का ‘मेरे हाथों में...’ और ‘नगीना’ का ‘तू मेरा दुश्मन...’ में उनका डांस कमाल का था और लोगों के साथ ही बॉलीवुड फिल्ममेकर्स को भी उनकी डांसिंग का कायल बना दिया था. यही नहीं, बताया जाता है कि उनके तीन बंगले भी हैं. उनसे जुड़े सूत्र बताते हैं कि उनकी कारों के काफिले में ऑडी, पोर्श सयेन, मसारेती और बेंटले जैसी महंगी और लग्जरी कारें शामिल हैं. पोर्श सयेन उनकी पसंदीदा कार बताई जाती है. यही नहीं, 1985 से 1992 तक बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थी. लेकिन उन्होंने 2012 में ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के साथ दोबारा करियर शुरू कि...

BJP की 2014 की जीत के हीरो प्रशांत किशोर 2019 में फिर नरेंद्र मोदी का दे सकते हैं साथ!

Image
  चुनावों के चाणक्य माने जानेवाले प्रशांत किशोर  एक बार फिर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 2014 में बीजेपी की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले प्रशांत किशोर 2019 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के चुनावी अभियान की ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं. बताया जा रहा है कि हाल ही में पीएम मोदी और प्रशांत किशोर की मुलाक़ात हुई है. इस मामले में प्रशांत किशोर के कैंप का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगी. क्‍योंकि प्रशांत किशोर चुनावों के सिलसिले में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मिलते रहते हैं. उनका कहना है कि 2019 लोकसभा चुनाव पर फैसला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद होगा.  बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने प्रशांत किशोर को खाने पर बुलाया था. इन दिनों प्रशांत किशोर के पिता की तबीयत भी ठीक नहीं है जिसके चलते वह चुनावों पर भी ध्‍यान नहीं दे पा रहे हैं. ख़बरों के मुताबिक़ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी उनकी मुलाक़ात हुई है. 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले 2012 में गुजरात चुनाव के दौरान भी प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी के चुनावी रणनी...

श्रीदेवी की प्लास्टिक सर्जरी से मौत की अफवाहों पर एकता कपूर भड़कीं, Troll करने वालों को सिखाया सबक

Image
श्रीदेवी का दुबई में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हुआ है. लेकिन मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके निधन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. एक खबर तो यहां तक आईं कि  श्रीदेवी  ने खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी. जिस वजह से उनका निधन हो गया. इस तरह की कई बातें सोशल मीडिया पर आईं तो टेलीविजन क्वीन और जानी-मानी प्रोड्यसर एकता कपूर ने इस तरह की बातें करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. एकता कपूर ने ट्वीट कर ऐसे लोगों को बेकार की बात न फैलाने के लिए कहा है.  एकता कपूर ने ट्वीट किया हैः "बुरी सोच वालों सुनो, कुल जनसंख्या के एक फीसदी लोगों को दिल की किसी बीमारी और सर्जरी के बिना कार्डियक अरेस्ट (जैसा मेरे डॉक्टर ने बताया है) हो सकता है. ये तकदीर का खेल है न कि वह बात जो अफवाहें फैलाने वाले कह रहे हैं!!!" श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद बॉलीवुड पूरी तरह से शोक में हैं. सेलेब्रिटी अपने ढंग से शोक जता रहे हैं. फरहान अख्तर, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी और सरोज खान श्रीदेवी के घर पर पहुंच गए हैं. मुंबई के विले पार्ले स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी क...