Posts

Showing posts from January, 2018

अगर आप कुंवारी नहीं तो सुहागरात पर अपनाए ये तरीके, नहीं खुलेगी पोल

Image
                                                    सुहागरात यह एक ऐसा शब्द है जिसको सुनकर लड़कियां शर्म से आॅखे चुरा लेती है लेकिन मन ही मन में अपनी सुहागरात के बारे में सोचा करती है लेकिन तमाम लड़कियों को सुहागरात से पहले एक डर सताता रहता है क्योकि वो शादी से पहले सेक्स संबन्ध बना चुकी होती है ऐसे में उनको पति के आगे पात खुदने का डर बना रहता है। लेकिन हम यहां पर आपको कुछ ऐसी बाते बता रहें है जिससे आप का यह डर खत्म हो जाएगा। और पति के आगे आपकी पोल भी नहीं खुलेगी। लड़कियां जितना रोमांटिक अपनी शादी को लेकर होती हैं उतना किसी बात को लेकर नहीं। चाहे वो अपने होने वाले पति को पहले से जानती हों या ना जानती हों, उनके लिए शादी की एक-एक तैयारी बड़ी ही खास होती है। कपड़ों की तैयारी, बारात की रिसेप्शन, लेडीज संगीत, विदा की रस्म, हनीमून कहाँ होगा … शादी की हर बात की पहले से प्लानिंग होती है और लडकियां इन्हीं सब में खोयी रहती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लड़कियों को जिस बात का रोमांच और इंतज़ार रहता है, जो पल शादी तय होने के बाद से ही उनके दिलो-दिमाग पर छाया रहता है वह है सुहागरात का ख़याल। अपनी स

राहुल ने कहा: महात्मा गांधी के दायें बांयें महिलाएं रहती थी, इनके पास सिर्फ पुरुष

Image
                                              शिलॉन्ग। राहुल गांधी नॉर्थ-इस्ट में होने वाले चुनावों के मद्देनजर कमर कस चुके हैं. शिलॉन्ग में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम लोग पूरे देश में आरएसएस के विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं। यह एक ऐसा विचार है जो देश पर थोपा जा रहा हा। बीजेपी और आरएसएस क्या कर रही है। दोनों मिलकर विशेष रूप से पूरे नॉर्थ इस्ट में आपकी संस्कृति, भाषा और आपके जीवनशैली को कमजोर और खत्म करने का प्रयास कर रहा है। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि कि संघ का उद्देश्य महिलाओं को असशक्त करना है. आरएसएस में महिलाओं की कोई जगह नहीं है. क्या कोई जानता है कि कोई महिला RSS से संबंधित हो और नेतृत्व कर रही हो. शून्य. अगर आप महात्मा गांधी की तस्वीर देखेंगे तो उनके दाईं और बाईं ओर महिलाओं को पाएंगे, मगर आप मोहन भागवत की तस्वीर देखेंगे तो या तो वो अकेले होंगे या फिर पुरुषों से घिरे होंगे। राहुल गांधी ने कहा कि अगर हम केंद्र की सत्ता में आते हैं, तो हम जीएसटी की संरचना में बदलाव लाएंगे और इसे काफी सरल बनाएंगे. उन्होंने कहा

धार्मिक यात्रा ने भ्रमण कर मंदिर के माॅडल निर्माण हेतु मांगा सहयोग

Image
                                                                        -विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने निकाली यात्रा  सीतापुर। शहर के मोहल्ला गदियाना में बुधवार की सुबह साधू-संतो व विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने धार्मिक यात्रा निकाली। जिसमें उन्होंने घर-घर जाकर जहां शहर में बनाए जा रहे राम मंदिर के माॅडल में सहयोग मांगा, वहीं इस विषय पर मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर मंदिर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने के लिए आग्रह करने की बात भी कहीं।  जय श्रीराम के उद्घोष के साथ माॅ वैष्णों ग्रुप के साथ राम लीला कमेटी सदर, रामलीला कमेटी लालबाग, रामलीला कमेटी तरीनपुर, आजाद हिन्द भगत संगठन, राम सीता मंदिर समिति आर्यनगर, रोटी बैंक, पशु-पक्षी सेवा समिति, गौ सेवा समिति, सीतापुर आर्टिस्ट एवं साउण्ड एसोसिएशन व सीतापुर जनहित सेवा संस्था जैसी संस्थाओं से जुड़े लोगों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहर के मोहल्ला गदियाना से धार्मिक यात्रा निकाली। जिसमें साधू-संतो के साथ समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत भी किया गया।  तत्पश्चात यात्रा में

रेलवे की वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक ने किया निरीक्षण

Image
                                                                      सिधौली, सीतापुर। गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे की वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक लखनऊ सीनियर डीओएम बीना वर्मा सिधौली स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने पहुंची। श्रीमती वर्मा ने सिधौली स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। नव निर्मित इमारत बुकिंग विंडो कम्प्यूटर कक्ष व् प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने खैराबाद व् कमलापुर स्टेशन का निरीक्षण करने गयी थी। उन्होंने कहा जल्द ही जनता रेल यात्रा का लाभ उठाएगी। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अनुराग श्रीवास्तव, दीपक व् साथ में आए कई अधिकारी मौजूद रहे।

व्यवसाई अपने प्रतिष्ठानों में अंदर व बाहर कैमरे लगवायें: थानाध्यक्ष

-रेउसा थानाध्यक्ष ने की सभी व्यवसाईयों व क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों के साथ बैठक सीतापुर। हाल में ही हुई डकैती की घटनाओं को ध्यान में रखते हुये रेउसा पुलिस द्वारा क्षेत्रीय प्रधानों व गणमान्य लोगों की थाने में एक बैठक की गई। जिसमें थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज द्वारा सभी को सतर्कता सम्बन्धी निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सभी व्यवसाई अपने प्रतिष्ठानों में अंदर व बाहर कैमरे लगवायें। दुकान के बाहर उजाले की पूरी व्यवस्था की जाये। घुमन्तू जातियों के डेरों की जानकारियां दें और ग्राम सुरक्षा समिति के लोग सतर्क रहें। साथ ही आसपास के संदिग्ध लोगों की जानकारी भी थाने में दें। सतर्कता बैठक में चोरी और लूट सम्बन्धी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये लोगों ने विचार व्यक्त किये। बैठक में आनंद दीक्षित, राजकुमार तिवारी, ज्ञानेश सेउता, अशोक बाजपेई, अजय रस्तोगी, रामनरेश, पंकज सिंह, मुनीर खां, समसुद्दीन, संजय शुक्ला, सुरेश प्रधान, विजय सहित थाना रेउसा के निरीक्षक बीके सिंह, संत कुमार सिंह सहित सभी लोग मौजूद रहे।

घर में घुसे चोरों ने पार किया साढ़े तीन लाख का सामान

-एक ही रात में दो घरों से लाखों के जेवर सहित 1 लाख 34 हजार की नकदी चोरी सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पश्चिमी गांव में चोर नकदी समेत करीब साढ़े तीन लाख का सामान उठा ले गये। घटना के बाद ग्रामीणों ने 100 नंबर व संदना थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में लोगों से पूंछताछ की। बीती रात जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे। तब गोपालपुर पश्चिमी गांव में चोरों ने अवनीश कुमार शुक्ल पुत्र साधूराम शुक्ला के मकान के पीछे से चोर छत पर चढ़कर घर में प्रवेश कर गये। चोरों ने अवनीश के कमरे का ताला तोड़कर एक हार, एक जोड़ी झुमकी, एक कमर बिछुवा, एक जोड़ी जेवरी, चार जोड़ी पायल व एक मांग बिन्दी आदि कीमती जेवरात के अलावा एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी चुरा ले गये। इस दौरान जिस कमरे में गृहस्वामी व परिवार के अन्य लोग सो रहे थे। उन सभी कमरों को चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। ताकि पारिवारिक लोग उन्हें पकड़ न सकें। कमरों के अंदर अवनीश व उसके परिवारीजनों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचते तब तक चोर नौ दो ग्यारह हो चुके थे। इसके अलावा चोरों ने इसी गांव में ही आदर्श दीक्ष

तीन वर्ष से जेल से फरार 25 हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

Image
                                                               -रामपुर मथुरा पुलिस व सर्विलांस टीम को मिली सफलता, तमंचा व कारतूस भी बरामद  सीतापुर। तीन वर्ष से जेल से फरार 25 हजार रूपये के इनामिया अपराधी को रामपुर मथुरा पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी तथा सीओ महमूदाबाद के निर्देशन में थाना थानगांव में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 55/95 धारा 302/34, 307/34 में करीब तीन वर्ष से आदर्श कारागार लखनऊ से फरार चल रहा था।  दोष सिद्ध पुरस्कार घोषित अपराधी अमरीश पुत्र छेद्दू निवासी बेलौता थाना थानगांव हालपता मैकूपुरवा थाना रामपुर मथुरा, जो आदर्श कारागार लखनऊ से पैरोल अवकाश 31 दिसम्बर 2015 से फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त इनामी अपराधी को रामपुर मथुरा थानाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह मय हमराही पुलिस बल व सर्विलांस टीम के सहयोग से एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस के साथ गिरफ्त

121 वीं जयन्ती पर याद किये गये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

Image
                                                                     -कार्यस्था सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे ललित श्रीवास्तव सीतापुर। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 121वीं जयंती समारोह का आयोजन कायस्थ सभा द्वारा चित्रगुप्त मंदिर सिविल लाइन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ललित कुमार श्रीवास्तव उर्फ चंचल, विशिष्ट अतिथि आरती सक्सेना रहीं। अध्यक्षता कायस्थ सभा के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने की। सभा का संचालन अखिलेश चन्द्र खरे एडवोकेट व पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन सीतापुर ने किया।  नेता जी सुभाष चन्द्र बोस व श्री चित्रगुप्त जी व सरस्वती माता जी की फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया गया। चित्रगुप्त की आरती व स्तुति की गयी, सभी आगन्तुक लोगों ने पुष्पान्जलि अर्पित की व पूजा में भाग लिया।  आनन्द नरायण सिन्हा, शिशुपाल श्रीवास्तव, वीके श्रीवास्तव, चन्द्रभानु सक्सेना, रिचा श्रीवास्तव, उर्वशी सक्सेना, एसके सक्सेना, सुनीता श्रीवास्तव, हर्ष कमल श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव आभार अध्यक्ष ने ज्ञापित किया। संज

चेन्नई से घर लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

                                                                -सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव में चल रहा पीड़ित युवक का उपचार सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत निवासी एक युवक जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। जहर खुरानों का शिकार हुआ युवक चेन्नई से घर वापसी कर रहा था। जिसका इलाज सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र हरगांव मे इलाज चल रहा है।  जानकारी के अनुसार ग्राम कैनपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर निवासी उपेंद्र 18 वर्ष पुत्र अर्जुनलाल बीती रात रोडवेज बस स्टाप पर जहरखुरानी का शिकार हो गया। जब वह चेन्नई से घर वापसी कर रहा था। पीडित उपेंद्र अपने बहनोई के साथ चेन्नई मे एक टाइल्स कारखाने मे लगभग एक वर्ष से काम करता है। दोनो लोग घर आ रहे थे लखनऊ से सीतापुर बस लगभग एक बजे पहुची।  दोनो लोग हरगांव वाली बस का इंतजार कर रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उसे चाय पिलाई, लेकिन उपेंद्र के बहनोई रवि कुमार पुत्र राजाराम निवासी ग्राम कजियापुर थाना हरगांव ने चाय नही पी। चाय पीते ही उपेंद्र की हालत बिगडने लगी। जिससे उसने अपने घर कजियापुर सूचना देकर बुला लिया और सीएचसी हरगांव मे भर्ती कराया जहां उस

जनपद में हुई कपड़ा बैंक की हुई शुरूआत

Image
                                                                        -नैपालापुर के ग्राम भवाना और मलुही सरैंया आदि स्थानोें पर गरीबों को बांटे गये कपड़े सीतापुर। सर्वहिताय नारी उत्थान ट्रस्ट गंगानगर बागपत रोड मेरठ द्वारा सीतापुर में कपड़ा बैंक की शुरूआत ट्रस्ट की अध्यक्ष अमिता मलिक ने कर ट्रस्ट के सदस्य के रूप में सीतापुर में कपड़ा बैंक की जिम्मेदारी रविन्द्र कुमार सिंह, संजय मिश्रा, नारायण शुक्ला को सदस्य के रूप में सौंपी। श्रीमती मलिक ने सीतापुर में घरों और स्कूलों में जाकर पुराने कपड़े को मांग कर सीतापुर के ग्राम पंचायत नैपालापुर के ग्राम भवाना, मलुही सरैंया आदि स्थानों पर गरीब बच्चों और महिलाओं को कपड़े बांटे।  श्रीमती मलिक ने बताया कि मेरा उद्देश्य गरीब और निराश्रित लोगों को कपड़ा बांटकर उनकी जीविका को सरल बनाना है। श्रीमती मलिक ने ट्रस्ट परिवार की ओर से इस सामाजिक कार्य को आगे बढ़ाने के लिए जनता से अपील की है कि वो भी इस सामाजिक कार्य में ट्रस्ट को सहयोग देकर इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ायें। इस अवसर पर विमल शुक्ला, अजय मिश्रा, आर्यन तिवारी, अनूप विश्वकर्मा, सुरेन्द्र यादव, राजे

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना मे लाभीर्थी ने प्रधान पति व पंचायत मित्र पर लगाया अवैध वसूली का आरोप /

मिश्रित सीतापुर /विकासखण्ड मिश्रित की ग्राम पंचायत बिनौरा के निवासी लाभार्थी रहूफ पुत्र हुल्ला ने दिनांक 13 जनवरी को एक सिकायती प्रार्थना पत्र यहां की उपजिलाधिकारी को देकर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत उसको सरकारी आवास मिला था जिसको  निर्मित कराने हेतु प्रधान पति जमाल एवं पंचायत मित्र अवधेश ने बीस हजार रुपये की अवैध वसूली कर निर्मित कराया है  अभी इस सरकारी आवास के साथ आया स्वच्छ शौंचालय निर्मित नहीं कराया गया है  पीड़ित लाभार्थी का आरोप है कि इसे भी निर्मित कराने हेतु प्रधान पति व पंचायत मित्र फिर से दस हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे है जो पीड़ित देने में असमर्थ है इस लिए पीड़ित लाभार्थी ने प्रधान पति व पंचायत मित्र के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है इस सम्बंध में  उपजिलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि शिकायती प्रार्थना पत्र खण्डविकास अधिकारी को अग्रेसित कर कार्यवाई के आदेश दिये गये है 

गन्ना विकास समिति में नहीं मिलते प्रशासनिक अधिकारी

Image
रामगढ चीनी मिल द्वारा संचालित गन्ना विकास समिति में नहीं मिलते प्रशासनिक अधिकारी कैसे हो क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं का निस्तारण / मिश्रित सीतापुर / डालमिंया प्राइवेट लि. रामगढ़ चीनी मिल द्वारा संचालित गन्ना विकास समिति संदना में तैनात गन्ना सचिव क्षेत्र भ्रमण के नाम पर हप्तों कार्यालय से गायब बने रहते हैं जिससे क्षेत्रीय किसानो की समस्याओं का समांधान हो पाना संभव नहीं हो रहा है वहीं  कार्यालय में तैनात बाबू भी मनमानी कार्यशैली को अन्जाम देकर किसानों का जमकर शोषण करने लगे हुये हैं  जिससे सभी  किसानो में भारी आक्रोश ब्याप्त है गौरतलब हो कि गन्ना विकास समिति संदना में तैनात सचिव कृष्ण पाल की मनमानी क्षेत्र मे चर्चा का बिषय बनी हुई है क्षेत्र भ्रमण के नाम पर कार्यालय से हप्तों गायब बने रहते हैं जिससे उनके अधीनस्थ कार्यालय बाबू भी उनके ही इशारे पर गन्ना किसानों का जमकर शोषण कर रहे है इस कार्यालय में शासन के निर्देश पर प्रतिदिन हाजिरी लगाने हेतु लगवायी गई बायोमेट्रिक मशीन सिर्फ सफेद हाथी ही साबित हो रही है कार्यालय में तैनात बाबू सचिव के ही इशारे पर उपस्थित पंजिका में ही हस्ताक्षर

गन्ना सहकारी समिति बिसवां मे पूर्व सांसद विधायक की पुण्यतिथि मनाई गई

बिसवां सीतापुर मजदूर और किसान नेता पूर्व सांसद व विधायक स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश सचिव द्वारा गन्ना सहकारी समिति बिसवां मे पूर्व सांसद विधायक की पुण्यतिथि मनाई गई गन्ना सहकारी समिति के प्रांगण में स्वर्गीय नेता की मूर्ति पर भोलानाथ वर्मा प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोकदल लोकतंत्र सेनानी अमर सिंह पटेल जटा शंकर वर्मा मोहम्मद शकील खान रामाधार रामू वर्मा कौशल किशोर पटेल राजकुमार मिश्र अमित कुमार अनिल कुमार अखिलेश कुमार राष्ट्रीय लोकदल नेता आरती सिंह चौहान आदि ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर प्रदेश सचिव भोला नाथ वर्मा ने बताया कि स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा ने अपना पूरा जीवन गरीबों किसानों की लड़ाई में लगा दिया उनके संघर्षों को आज भी जनपद सीतापुर ही नहीं प्रदेश के किसान मजदूर असहाय लोग याद करते हैं आज हम लोग उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर किसानों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं इस अवसर पर आरपी सिंह चौहान द्वारा हरगोविंद वर्मा ने अपने जीवन में जो संघर्ष किए थे उस पर प्रकाश डाला लोकतंत्र सेनानी अमर सिंह पटेल ने अपन

सांसद रेखा अरूण वमाॅ ने विधायक की छवि धूमिल करने की रची साजिश

Image
                                                                                विधायक शशांक त्रिवेदी की बढ़ती लोकप्रियता देख सांसद रेखा अरूण वमाॅ ने विधायक की छवि धूमिल करने की रची साजिश लेकिन हुयी नाकाम ।  जमकर करायी अपनी ही पार्टी की फजीहत                                                                 महोली (सीतापुर) विधायक शशांक त्रिवेदी की बढ़ती लोकप्रियता देख घबरायी धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने अपना आपा उस समय खो दिया जब शनिवार को तहसील सभागार में लोकप्रिय विधायक कंबल वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे । विधायक को देखकर सांसद ने कंबल वितरण कार्यक्रम को रुकवा दिया जब विधायक ने कंबल वितरण कार्यक्रम रूकवा देने की वजह जाननी चाही तो सांसद ने बाद में बटवाये जाने को कहाँ जिस पर दूर दूर से आए बुजुर्गों के घर जाने में रात हो जाने की चिंता को देखते हुए विधायक शशांक त्रिवेदी ने सांसद रेखा वर्मा से जब पुन कंबल वितरण की बात कही । तब सांसद बौखला उठी । सांसद के तेवर को भापते हुए विधायक तहसील सभागार के बाहर पडांल मे बैठी दजॅनो माताओं बहनो के पास इस उद्देश्य

चीनी मिल और समिति के सचिव की मिली भगत से किसानों का शोषण

Image
                                                                       -  डिप्टी सी सी को अपना करीबी बताने वाले सचिव कृष्ण मोहन पांडेय एवं गन्ना प्रबंधक हरियावा चीनी मिल सोहनवीर के तानाशाह रवैये से तमाम दिन बंद रहा कृषक का सट्टा  योगी सरकार की छवि धूमिल करने में जुटे सचिव कृष्ण मोहन पांडेय एवं गन्ना प्रबंधक सोहनवीर महोली  (सीतापुर) सत्तारूढ़ सरकार के मुखिया एवं किसानों को अपना हितैषी होने का दावा करने वाली योगी सरकार किसानों की आय  दोगुनी करने का दावा तो कर रही है लेकिन जब किसानों का शोषण गन्ना समिति सचिव और मिल के जिम्मेदार गन्ना प्रबंधक ही करेंगे तो फिर किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी यह एक गंभीर विषय है ।वैसे तो चीनी मिल और समिति के सचिव की मिली भगत से किसानों का शोषण लगातार जारी ही रहता है इस बात का खुलासा तो तब होता है  जब कोई जनप्रतिनिधि या फिर जनपद के उच्च अधिकारी तौल सेंटर का अचानक निरीक्षण कर ले तो वहां का कांटा तीन चार प्रतिशत के हिसाब से चलता मिल जाता है लेकिन यह सब गन्ना समिति के सचिव और गन्ना प्रबंधक को कभी दिखायी नहीं देता है । कयोकि इन लोगों की दुरभि संधि के चलते

सूचना का अधिकार अधिनियम बना प्रशासनिक अधिकारियों के हॉथो की कठपुतली /

इस महत्वपूर्ण अधिनियम का जिलाधिकारी कराये पालन  तो भ्रष्टाचारी हो जाएंगे बेनकाब / मिश्रित -सीतापुर /तत्कालीन प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी ने सार्वजनिक रूप से तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया धन काम के रूप में मात्र 15 प्रतिशत ही उपयोग में आता है और पच्चासी प्रतिशत धन कहां चला जाता है उसका अनुमान तो उन्हे था परन्तु राजनैतिक व्यवस्था के चलते वह अपने को असहांय महसूस कर रहे थे लेकिन उनके विचार जीवित रहे और इन विचारों को मूर्ति रुप देने की पहल महाराष्ट्र के प्रमुख समाजसेवी अन्ना हजारे ने की और ब्याप्त भ्रष्टाचार को सार्वजनिक करने हेतु सूचना का अधिकार अधिनियम लागू कराये जाने को लेकर कई जन आंदोलन भी किये आखिर उनकी मेहनत रंग लायी  महाराष्ट्र सरकार ने इस अधिनियम को सबसे पहले अपने यहां लागू किया इस सफलता से अभिभूत होकर अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम पूरे देश में लागू कराने का संकल्प लिया और बड़े पैमाने पर जन आंदोलन कर सरकारों के सामने दबाव बनाया सभी सरकारों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और बिवस होकर सूचना का अधिकार अध

पुलिस ने तिहरे हत्याकाण्ड का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Image
                                                                                                                                -पुलिस अधीक्षक ने किया राजफाश, एडीजी ने की पुलिस टीम की सराहना सीतापुर। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पे्रसवार्ता में पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने कई रहस्यमयी खुलासे किये। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने ट्रिपल मर्डर की पूरी स्क्रिप्ट का राजफाश करते हुए बताया कि 14 जनवरी को जब हरगांव थाना क्षेत्र में नहर के किनारें दो बच्चियों के शव मिल थे। जिसके खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मधुवन सिंह एवं सीओ सदर अंकित कुमार तथा सीओ शहर योगेन्द्र सिंह सहित हरगांव, खैराबाद तथा स्वाट टीम का गठन किया गया था।  यह टीम सुरागकशी एवं पतारसी कर रही थी। इसी बीच संदिग्ध आरोपी नवीन कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी आवास विकास कालोनी शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर उससे जानकारी ली गयी तो सारे रहस्य का पर्दा धीरे धीरे उठने लगा। बकौल पुलिस अधीक्षक आरोपी नवीन कुमार गुप्ता का आना जाना मृतका विभा उर्फ रेनू पाण्डेय के घर लगातार रहता था। यही नहीं आरोपी नवीन के द्वारा व

पुलिस इनकाउण्टर में पांच हजार का ईनामिया अपराधी गिरफ्तार

                                                                     -गिरफ्तार अपराधी मानपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट का वांछित, चल रहा था फरार सीतापुर। आपरेशन अपराधी पकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आंनद कुलकर्णी के मातहत पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कार्यो को अंजाम देने लगे हैं। जिसके चलते देर रात खैराबाद पुलिस और ईनामिया अपराधी के मध्य हुए इनकाउण्टर में उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि खैराबाद थानाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह अपने मातहत उपनिरीक्षक रामबिलास सिंह, आरक्षी अमरेन्द्र द्विवेदी, रामप्रताप यादव तथा तेज बहादुर के द्वारा वांछित अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थे।  इसी बीच बारभारी मोड हाइवे पर एक व्यक्ति जो बिना नम्बर की मोटर साइकिल से जा रहा था को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह व्यक्ति बाइक समेत लखनऊ की ओर भागने लगा। अपराधी होने की आशंका होने पर पुलिस बल ने दूरभाष व आरटी सेट के माध्यम से कमलापुर पुलिस को अवगत कराया गया। जानकारी पाकर कमलापुर पुलिस भगौतीपुर मोड़ पर पहुंची सामने पुलिस जीप को देखकर मोटर साइकिल सवार व्यक्ति भागने लगा।  पुल

ऑनलाइन मंगाया मोबाइल, डिब्बे में निकली मूर्ति

Image
                                                                  -सस्ते के चक्कर मंे आकर युवक हो गया ठगी का शिकार सीतापुर। ऑनलाइन शापिंग करने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि आप सस्ती शापिंग के चक्कर में ठगी का शिकार हो जाएं और अपनी मेहनत की कमाई लुटा बैठे। ऐसा ही एक मामला जिले के रामकोट कस्बे का सामने आया है जहां एक युवक ने इनामी आफर के चक्कर में ऑनलाइन फोन मंगाया। लेकिन डिब्बे से लक्ष्मी जी की मूर्ति निकली। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। सस्ते मोबाइल फोन का लालच देकर युवक से चार हजार रुपये ठग लिए गए। ऑनलाइन बुक किए गए फोन की जगह मूर्ति निकलने पर युवक ने डाकघर पर हंगामा किया। ठगी का अहसास होने पर युवक शांत हुआ। रामकोट थाना क्षेत्र के परागपुर निवासी सुरेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि गत दिवस एक ऑफर के लिए कॉल आया था। उन्होंने कहा कि आपका सैमसंग जे 7 मोबाइल इनाम में खुला है। जिसमें आपका चयन हुआ है। अगर आप यह इनाम लेना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस में जाकर 3999 रुपए जमा करा दीजिए और अपना मोबाइल ले लीजिए। युवक इस सस्ते ऑफर के चक्कर मे आ गया और उसने पोस्ट ऑफिस में जाकर उक्त र

कर्ज माफी के नाम पर किसानांे के साथ धोखा: शिवप्रकाश सिंह

Image
                                                             -राष्ट्रीय किसान मंच के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन सीतापुर। राष्ट्रीय किसान मंच के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बीती सात जनवरी को किसानों की समस्याओं को लेकर बिसवां चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम बिसवां को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम ने समस्याओं के निदान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था। लेकिन अभी तक किसी समस्या का निदान नहीं हो सका है। मंच के जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है।  इसको लेकर पूर्व के ज्ञापनों में यह मुद्दा उठाया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। भूमाफियाओं द्वारा जनपद में कब्जा की गयी जमीनों को अबिलम्ब कब्जा मुक्त कराया जाये। डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर द्वारा लघु एवं सीमान्त किसानों की पर्चियांे हेतु बात करने पर किसानों से अभद्रता की जाती है। 12 जनवरी को सहकारी

18 जनवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन

Image
                                   मेष राशि—  कामकाज को आगे बढाने के कई मौके मिल रहे हैं। आपका प्रदर्शन भी बेहतर होता चला जा रहा है क्योंकि आपकी लगन उसमे जुडी हुई है। ऐसे में रिश्तों की गर्माहट भी बनी रहे तो ज़िन्दगी का सुख और सुकून भी बना रहेगा। वृषभ राशि—  घर-परिवार की खुशियाँ इसलिए बरकरार हैं क्योंकि आप अपनी ओर से भरपूर कोशिश कर रहे हैं। आपकी अच्छाई भी इसी बात से जुडी हुई है की आप अपनों का ख्याल रख पायें और उनकी जरूरतों को हर तरह से पूरा कर पायें। इसी बात में ज़िन्दगी का सुख है। मिथुन राशि—  आपकी कोशिशें नाकाम पड़ रही हैं इस वजह से परेशानियाँ बढ़ सकती है और लोग भी शायद आपको उतना न समझ पायें जितने की जरूरत है। जबकि अच्छा यह होगा की आप लोगों की आकाँक्षाओं को समझ पायें और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। कर्क राशि—  आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय बनता चला जा रहा है। पैसे का आगमन आपकी बचत को भी बढ़ाएगा और आपकी अपनों की जरूरतों को पूरा करने के भी काम आएगा, फिर भी लोगों से विचार न मिलें यह बहुत हद तक संभव है। सिंह राशि—  आप अगर लोगों की आलोचना करते चले जायेंगे तो ताल्लुक

सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे गन्ना लदे ओवरलोड वाहन, नहीं काबू कर पा रहा प्रशासन

Image
                                                                                गन्ना ओवरलोडिंग वाहनों को रोकने में विफल नजर आ रहा प्रशासन। रामकोट-सीतापुर। डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर जाने वाली सड़कों पर बेधड़क मौत बनकर दौड़ रहे ओवरहाइट गन्ना लदे वाहनों पर जिला प्रशासन सख्ती करने में पूरी तरह से नाकाम दिखाई दे रहा है। प्रशासन इन ओवर लोड वाहनों को नजर अंदाज कर रहा है। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क पर बड़ी आफत बनी रहती है। जिस दिन से डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर का पेराई सत्र शुरू हुआ, उसी दिन से गन्ना आपूर्ति करने वाले ओवरलोड वाहन सड़कों पर फर्राटा भरने लगे। जिले भर से रोज हादसे व शिकायतें होने के बाद भी जिम्मेदार अंजान बने बैठे हैं, जिसका नतीजा यह है कि हाल ही में गन्ने से ओवरलोड वाहनों से कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन मौन है। यह सब देखकर प्रतीत होता है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है,   ओवरलोड़ वाहनों की भांति गन्ने से ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही ये चिन्ता का विषय बना हुआ है। गन्ने से ओवरलोड वाहन हादसे व जाम का सबब बनते नज़र आ रहें है

17 जनवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन

Image
                                                        मेष राशिफल—  कामकाज के प्रति झुकाव बना रहेगा। आप अपने ज्ञान को अपने काम में इस्तेमाल करना चाहेंगे। इसी के चलते काम से जुड़े असंतोष को भी मन से हटाने की जरूरत पड़ेगी। वृषभ राशिफल—  निजी जीवन में बनता हुआ चैन आपकी ज़िन्दगी की खुशियों का एक बड़ा कारण हो सकता है। इसी के चलते बहुत सारे ऐसे दबाव भी हैं जिन्हें एक-एक सँभालने में मदद मिल जाएगी, पर पैसे की स्तिथि को फिर भी संभाले रखना एक प्राथमिकता होगी। मिथुन राशिफल—  कठिन समय है और लोग आपसे खुश नहीं हैं। बढ़ती हुई जरूरतों की वजह से अपने चाहनेवालों से मनमुटाव भी हो सकता है, इसलिए भी आपको अपने आसपास के लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। कर्क राशिफल—  अपना मन कितना भी दुखी क्यों न हो पर आप लोगों के लिए इस समय कुछ अच्छा करेंगे, पर लोगों के जो आपके प्रति विचार हैं उन्हें बदलने में अभी भी समय लग सकता है, इसलिए बहुत ज्यादा धैर्य बनाये रखने की कोशिश करनी होगी। सिंह राशिफल—  आप लोगों की आलोचना करते चले जायेंगे तो उसका असर आपके रिश्ते पर आएगा। अपनेपन में भी किसी की गलती न निकालें। ऐसा करक

भाजपा नेता के पुत्र के साथ हुई हाथापाई, नाराज पिता धरने पर बैठे

Image
                                                                         सीतापुर। लहरपुर इलाके में दबंगो ने भाजपा नेता के पुत्र की पिटाई कर दी। प्रकरण को लेकर पीडित द्वारा कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस की लापरवाही देख भाजपा नेता धरने पर बैठ गए और आश्वासन के बाद उन्होने धरना समाप्त किया। कस्बे के मोहल्ला बेहटी निवासी सर्राफा व्यवसाई व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी के बेटे निशांत रस्तोगी 14 जनवरी की शाम अपने घर से नौकर को साथ लेकर फल लेने के लिए मोटर साइकिल से निकला था। शहर बाजार आकर एक निषांत ऊफल खरीद रहा था तभी सिराज पुत्र द्दोटे हसीन व मेराज पुत्र छोटे हसीन निवासी बहलोल पुर आ गये और हाथापाई करने लगे। जिसकी सूचना बेटे ने तुरंत अपने पिता भाजपा नेता राजेश्वर रस्तोगी को दी सूचना मिलते ही राजेश्वर रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में लोग शहर बजार घटनास्थल पर पहुंच गये और प्रकरण की जानकारी कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह को दी।  मौके पर पहुंच कर पुलिस ने पूंछताछ शुरू की पुलिस की कार्यवाही को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट करते हुये राजेश्वर रस्तोगी वही धरने पर

टला हादसा, दुकानों में घुसा ट्रक

Image
                                                                   सिधौली, सीतापुर। रविवार देर रात उस समय एक बड़ा हादसा होते होते बचा। कस्बा स्थित रास्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टाप के निकट एक ट्रक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया और सड़क के किनारे स्थित दुकानों को पर चढ़ता हुआ खाई में जा गिरा। रविवार देर रात सीतापुर की तरफ से आ रहा ट्रक बस स्टाप के निकट अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक यूपी 21 बीएन 8491 के किनारे फुटपाथ पर चढ़ता हुआ सड़क के किनारे रखी लगभग लकड़ी की आधा दर्जन दुकानों को तोड़ते हुआ खाई में जा गिरा। आवाज सुनकर बस स्टाप पर मौजूद लोग मदद को दौड़ पड़े। ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया

प्रदेश मंे शीघ्र लहरायेगा बसपा का परचम: रामपाल यादव

Image
                                                                           -बसपा सुप्रीमों का बसपाईयों ने मनाया 62 वां जन्मदिवस सीतापुर। प्रदेश की पूर्व मुंख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 62 वां जन्म दिवस जनपद मुख्यालय पर बसपाईयों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान बसपा  के नेताओं ने केक काट कर एक दूसरे को बधाई दी। राजा कालेज मैदान पर सुबह से ही बसपाइयों का आना शुरू हो गया था।  पूरे मैदान को नीले झण्डों से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तरीय बसपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि बहन जी के नेतृत्व में जब जब प्रदेश में सरकार बनी है। पूरे प्रदेश में समता मूलक समाज का सपना साकार हुआ है। गैर बसपाई सरकारों में उप्र अराजकता की आग में जल रहा है। कानून व्यवस्था की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिसवां के पूर्व विधायक रामपाल यादव ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में बसपा का परचम लहरायेगा। क्योंकि गैर बसपाई सरकारों ने प्रदेश की जनता को छला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की कानून

मेरा पति मुझे group sex के लिए कहता है`

Image
  भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो अपनी पत्नी पर ग्रुप सेक्स का दबाव डालता था। विनॉय नायर के इस व्यक्ति पर अपनी पत्नी के साथ ग्रुप सेक्स करने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। यह सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के उपनगर कोलार का है। पत्नी के इंकार करने पर आरोपी ने सारी हदें पार कर दी और उसे जान से मारने की कोशिश की। महिला ने दर्ज शिकायत में जो दास्तां बयां की है वह रोंगटे खड़े करने वाली है। पत्नी का कहना है कि उसका पति उसे दूसरे लोगों की मौजूदगी में संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। जब उसने ऐसा करने से इंकार किया तो उसके गले में फांसी का फंदा डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रताड़ना और जान से मारने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला सास के खिलाफ भी क्रूरता का मामला दर्ज किया गया। पति और सास को गिरफ्तार किया गया लेकिन गुरूवार को जमानत पर छोड़ दिया गया।

अंजान महिला से सेक्स

Image
  मैंने इसी साल 24 फरवरी को एक ऐसी  महिला  के साथ ओरल  सेक्स किया, जिसके एचआईवी स्टेटस के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। इसके 98 दिनों के बाद मैंने एचआईवी टेस्ट कराया, जो नेगेटिव आया। कुछ समय के बाद मैंने दोबारा एचआईवी टेस्ट कराया। इस बार भी टेस्ट नेगेटिव आया। क्या मैं एचआईवी से सेफ हूं या मुझे और टेस्ट कराने होंगे?  आप बिल्कुल सुरक्षित हैं और अब कोई और टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। अगर एचआईवी पॉजिटिव (एड्स) होना है तो असुरक्षित सेक्स के बाद आमतौर पर 90 दिनों के भीतर हो जाता है इसलिए टेस्ट असुरक्षित सेक्स संबंध बनाने के 90 दिनों के बाद ही कराना चाहिए। यह टेस्ट अगर नेगेटिव आता है तो इंसान खुद को सुरक्षित मान सकता है। फिर भी अगर शक रह गया है तो कुछ दिनों बाद किसी और लैब में एक बार और टेस्ट करा सकते हैं। यह भी नेगेटिव आए तो आप पूरी तरह बेफिक्र हो सकते हैं। आमतौर पर जब कोई महिला जोश में आती है तो उसकी वजाइना में लुब्रिकेशन होता है और अगर वह एचआईवी पॉजिटिव है तो इस लुब्रिकेशन में एचआईवी वायरस बहुत ज्यादा होते हैं। ऐसे में सलाह यही है कि अगर अनजान महिला के साथ संबंध बना रहे हैं तो ओर

क्या आपके वो भी Sex के बाद Hug नहीं करते, जानें वजह

Image
सेक्स करने के बाद मर्दों कुछ अजीब सा बर्ताव करने लगते है. इन चीज़ों को लेकर महिलाओं को काफी तनाव हो जाता है. वे रात भर यही सोचती है कि आखिर वे ऐसा क्यो करते हैं. तो चलिए हम आपकी थोड़ा मदद किए देते हैं, बताते हैं सेक्स से जुड़ी कुछ खास बातें. सेक्स करने के दौरान पुरुषों में अत्याधिक थकान का आना उनकी कैलोरी का ज्यादा खर्च होना पाया गया है. अत्याधिक कैलोरी खत्म होने के कारण उनके शरीर में एक प्रकार की कमजोरी सी लगने लगती है, वे चाहकर भी बात नहीं कर पाते.सेक्स संबंध की चरम सीमा पर पहुंचने के बाद पुरूष काफी थकान का अनुभव करने लगते है जिससे वो पत्नी की फिलिग्स को नहीं समझ पाते और सो जाते हैं. इससे महिलाएं नाराज़ हो जाती हैं. रोजाना सेक्स करने से आपके शरीर की काया भी खूबसूरत बनती है. संभोग करने के दौरान निकलने वाला तरल पदार्थ हमारे शरीर में बुढ़ापा आने से रोकता है. 

फीमेल के बाद मार्केट में आए मेल Sex डॉल, प्यार वाली फिलिंग्स के साथ

Image
  अटलांटा के 64 वर्षीय जेम्स एक सेक्स डॉल के प्यार में पड़ चुके हैं. ऐसी ही सेक्स डॉल घर ले आए थे जिसके बाद वे तय नहीं कर पा रहे थे कि वे डॉल से ज्यादा प्यार करते हैं या 36 साल से साथ रह रही वाइफ से.

शनिवार रात बेकाबू हो जाती हैं महिलाएं..!

Image
  सैटरडे नाइट सिर्फ पुरुषों के लिए ही खास नहीं होती बल्कि दुनिया भर की महिलाओं के लिए भी यह खास दिन होता है। यूके के हेल्थ एंड ब्यूटी रीटेलर, सुपरड्रग की स्टडी के अनुसार, ज्यादातर महिलाएं सप्ताह में एक बार अपने आप पर काबू नहीं रख पाती हैं और वह मौका आमतौर पर शनिवार की रात है।   सर्वे में यह बात सामने आई है कि महिलाएं खुद को सिडक्टिव फील कराने के लिए कई तरह के टिप्स अपनाती हैं। महिलाएं गर्म पानी का स्नान बेहद पसंद करती हैं। उन्हें अपने खूबसूरत पैरों को दिखाना और पुश-अप ब्रा पहनना बहुत पसंद होता है। खुद को सेक्सी फील कराने में एक पसंदीदा परफ्यूम का हल्का स्प्रे लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। एक खूबसूरत हेयर स्टाइल और सेक्सी स्माइल भी काफी अच्छा काम कर जाती है। 

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर

Image
राजपिपाला के 'गे प्रिंस' मानवेंद्र सिंह गोहिल के शाही पैलेस को अब LGBTQ (लेजबियन, गे, बाइसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर) कम्युनिटी के लिए पहला रिसोर्स सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा. 'हनुमंतेश्वर 1927' नामक इस जगह में ये केंद्र स्थित होगा. इस महल में कई बड़ी हस्तियां आ चुकी हैं. जिसमें हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं. बता दें, 10 साल पहले समलैंगिक होना कबूल करने वाले  देश के पहले राजसी परिवार से जुड़े व्यक्ति के रूप में ख्याति पा चुके मानवेंद्र सिंह गोहिल ने खुद की चैरिटी शुरू की थी,  जिसके तहत वे पेड़ों पर कॉन्डोम लटकाया करते थे, और उसके बाद से एड्स के फैलाव को रोकने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर चुके हैं. गुजरात के राजपीपला के सिंहासन के उत्तराधिकारी तथा शाही योद्धा वंश के सदस्य मानवेंद्र सिंह गोहिल ने अपनी शोहरत और रुतबे का इस्तेमाल ऐसे देश में गे समुदाय को सुरक्षित सेक्स तथा उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है, जहां समलैंगिकता कानूनन अपराध है. समाचार एजेंसी एएफपी को दिए एक इंटरव्यू में देशभर में फैले प्राचीन मंदिरो