जानें, राशि के अनुसार कौन सी धातु है आप के लिए भाग्यशाली…

                                                     
ग्रह दोष दूर करने का एक उपाय ये भी है कि हमारी राशि के स्वामी ग्रह और मित्र ग्रहों से संबंधित धातु अपने पास रखी जाए। धातु की अंगूठी बनवाकर हाथ की उंगलियों में या चेन बनवाकर गले में या ब्रेसलेट के रूप में हाथ में धारण कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो शुभ धातु की कोई अन्य वस्तु भी अपने साथ रख सकते हैं। ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं और सभी ग्रहों से संबंधित अलग-अलग धातुएं बताई गई हैं। कुंडली में अगर कोई ग्रह अशुभ हो तो उससे संबंधित उपाय करने से दोषोंं से मुक्ति मिलती है। यहां जानिए किस राशि के लिए कौन सी धातु भाग्यशाली है…
सोना-गुरु सोने का कारक ग्रह है। ये धातु मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लिए शुभ रहती है।
तांबा- इस धातु का कारक ग्रह सूर्य है। जिन लोगों की राशि मेष, सिंह या वृश्चिक है, उनके लिए ये धातु फायदेमंद रहती है।
लोहा- ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव लोहे के कारक ग्रह हैं। ये धातु, मकर और कुंभ के लिए श्रेष्ठ फल देने वाली मानी गई है।
चांदी- इस धातु का स्वामी चंद्र है। ये धातु वृषभ, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन के लिए फायदेमंद होती है।
पीतल- इस धातु का संबंध गुरु ग्रह है। जिन लोगों की राशि मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन के लिए लाभदायक हो सकती है।
कांसा- ये एक मिश्रित धातु है। ये बुध ग्रह से संबंधित धातु मानी गई है। मिथुन और कन्या राशि के लिए ये धातु बहुत शुभ रहती है।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम