पश्चिम बंगाल के होटल में मारपीट की घटना पर मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा, मैंने तो कभी शराब छुई ही नहीं

 पश्चिम बंगाल के होटल में मारपीट की घटना पर मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा, मैंने तो कभी शराब छुई ही नहीं

पश्चिम बंगाल के तारापीठ के होटल में हुए मारपीट की घटना के बाद पटना पहुचे मंत्री सुरेश शर्मा ने सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि मैंने अपने जीवन में शराब छुई ही नहीं, पीने का सवाल कहां है. उन्होंने सीधे तौर पर इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेता को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आरोपों का भी जवाब दिया है. दरअसल घटना के बाद होटल संचालक ने एफआईआर में शराब पीने की शिकायत की है. सुरेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया है, पीने की बात कहां है. यह सब झूठा आरोप मेरे ऊपर मढ़ा जा रहा है.
उन्होंने कहा कि पूरे मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. मंत्री ने बातचीत में  कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि ये होटल तृणमूल कांग्रेस का एक स्थानीय नेता संचालन कर रहे हैं. पहले ये होटल एक फिल्म स्टार संचालन कर रहे थे. वह यहां कई बार यहां आ चुके हैं और कभी किसी बात को लेकर विवाद नहीं हुआ था. मगर इस बार कमरे की मांग करने पर बार-बार बैठे रहने को कहा जा रहा था. जब इस पर सवाल खड़ा किया गया तो उनके होटल के करीब 40-50 स्टाफ अचानक से सामने आ गए और मारपीट पर उतारू हो गए. मंत्री ने कहा कि जब ये लोग मेरे उपर अटैक करने आए तब मेरे सिक्योरिटी गार्ड ने मेरी सुरक्षा के लिए उनलोगों का विरोध किया  जिसके बाद वे लोग हमला करने लगे.

VIDEO- लालू यादव के खिलाफ साजिश, फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे: तेजस्वी यादवअपनी सफाई में यह भी कहा कि सिर्फ मेरे सिक्योरिटी गार्ड के पास ही आर्म्स था और वह भी पूरी प्रक्रिया के तहत था. इसकी अनुमति प्राप्त थी. इसका दस्तावेज भी है. उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज सही से नहीं दिखाया गया. सही से दिखाया जाता तो यह साफ हो जाता कि लोग जिसे लाठी डंडा बता रहे हैं वह पेपर रोल किया हुआ था.  हम लोग मारपीट करने नहीं गए थे बल्कि पूजा करने गए थे. तेजस्वी के बयान पर मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि तेजस्वी खुद गुंडा जैसा व्यवहार करते हैं. हमारे बारे मे सब जानते हैं कि मैं किस तरह का व्यक्ति हूं. इस पूरे प्रकरण से सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को अवगत कराने की बात भी सुरेश शर्मा ने कही है. गौरतलब है कि बंगाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Comments

Popular posts from this blog

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें