तीन वर्ष से जेल से फरार 25 हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे


                                                              

-रामपुर मथुरा पुलिस व सर्विलांस टीम को मिली सफलता, तमंचा व कारतूस भी बरामद 

सीतापुर। तीन वर्ष से जेल से फरार 25 हजार रूपये के इनामिया अपराधी को रामपुर मथुरा पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी तथा सीओ महमूदाबाद के निर्देशन में थाना थानगांव में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 55/95 धारा 302/34, 307/34 में करीब तीन वर्ष से आदर्श कारागार लखनऊ से फरार चल रहा था।

 दोष सिद्ध पुरस्कार घोषित अपराधी अमरीश पुत्र छेद्दू निवासी बेलौता थाना थानगांव हालपता मैकूपुरवा थाना रामपुर मथुरा, जो आदर्श कारागार लखनऊ से पैरोल अवकाश 31 दिसम्बर 2015 से फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त इनामी अपराधी को रामपुर मथुरा थानाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह मय हमराही पुलिस बल व सर्विलांस टीम के सहयोग से एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर रामपुर मथुरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 20/18 आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर