जम्‍मूू-कश्‍मीर के सोपोर में IED विस्‍फोट, चार पुलिसकर्मी शहीद

जम्‍मूू-कश्‍मीर के सोपोर में IED विस्‍फोट, चार पुलिसकर्मी शहीद
जम्‍मूू-कश्‍मीर के सोपोर में IED विस्‍फोट, चार पुलिसकर्मी शहीद
बारामूला: उत्तरी कश्मीर के सोपोर में हुए आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं.  ये धमाका बारामूला के सोपोर में हुआ है.  यह हमला पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पर निशाना बनाकर किया गया था. इस हमले में तीन दुकानें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई हैं. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्‍मेदारी नहीं  ली है.

आईएएनएस को एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पूरे घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी हैं. एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने बारामुला जिले के सोपोर में छोटा बाजार और बड़ा बाजार के बीच स्थित गली में एक दुकान के निकट आईईडी लगाया था. पुलिसकर्मी अलगाववादियों द्वारा प्रायोजित हड़ताल को देखते हुए इलाके में गश्त कर रहे थेये धमाका स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बाहर हुआ है. इस मामले में बाकी सूचना की प्रतीक्षा की जा रही है. 

बताया जा रहा है अलगाववादियों ने 1993 में सुरक्षाबलों द्वारा जनसंहार में मारे गए 57 लोगों की हत्‍या के विरोध में बंद बुलाया था. 

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर