चपरासी की नौकरी के लिए विधायक के बेटे ने भी किया आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल

चपरासी की नौकरी के लिए विधायक के बेटे ने भी किया आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल

जयपुर: राजस्थान  में चपरासी के 18 पदों के लिए 12000 आवेदन आए हैं. ये नौकरियों की कमी को दिखाने का आंकड़ा हो सकता है लेकिन अगर सीए से लेकर इंजीनियर और पोस्ट ग्रेजुएट आवेदन करें तो आप समझ सकते है कि मामला सिर्फ बेरोजगारी का ही नहीं है ये हमारी शिक्षा व्यवस्था पर भी बहुत बड़ा सवाल है. लेकिन इन्हीं आवेदनकर्ताओं में से एक अगर विधायक का बेटा हो तो मन में कई तरह के सवाल उठना भी लाजिमी है.

राजस्थान के जामवा रामगढ़ के विधायक जगदीश मीणा रामगढ़ से विधायक हैं उनके बेटे रामकृष्ण मीणा ने भी चपरासी के पद के लिए आवेदन किया है. लिस्ट में उनका बेटा 12 वें नंबर पर है. यह नाम सामने आते ही कांग्रेस ने उनके चयन में भेदभाव का आरोप लगाना शुरू कर दिया है जबकि बीजेपी विधायक आरोपों को गलत ठहरा रहे हैं. 

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर