घर में घुसे चोरों ने पार किया साढ़े तीन लाख का सामान


-एक ही रात में दो घरों से लाखों के जेवर सहित 1 लाख 34 हजार की नकदी चोरी

सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पश्चिमी गांव में चोर नकदी समेत करीब साढ़े तीन लाख का सामान उठा ले गये। घटना के बाद ग्रामीणों ने 100 नंबर व संदना थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में लोगों से पूंछताछ की। बीती रात जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे। तब गोपालपुर पश्चिमी गांव में चोरों ने अवनीश कुमार शुक्ल पुत्र साधूराम शुक्ला के मकान के पीछे से चोर छत पर चढ़कर घर में प्रवेश कर गये। चोरों ने अवनीश के कमरे का ताला तोड़कर एक हार, एक जोड़ी झुमकी, एक कमर बिछुवा, एक जोड़ी जेवरी, चार जोड़ी पायल व एक मांग बिन्दी आदि कीमती जेवरात के अलावा एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी चुरा ले गये।

इस दौरान जिस कमरे में गृहस्वामी व परिवार के अन्य लोग सो रहे थे। उन सभी कमरों को चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। ताकि पारिवारिक लोग उन्हें पकड़ न सकें। कमरों के अंदर अवनीश व उसके परिवारीजनों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचते तब तक चोर नौ दो ग्यारह हो चुके थे। इसके अलावा चोरों ने इसी गांव में ही आदर्श दीक्षित के मकान से भी चोर 14 हजार की नकदी सहित सोने की एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी आदि सामान उठा ले गए। संदना थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि भुक्तभोगी द्वारा थाने में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi