New year Trip: पर जाते समय इन चीजों को जरूर रखें अपने पास…

                                                    

ट्रिप पर जाते समय कौन-सी चीजें अपने पास रखने से आपका ट्रिप सुखद और आरामदायक बन सकता है। इसके बारे में आपको पता होना चाहिए।
अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ जरूरी सामान अपने साथ ले जाना न भूलें।
इमरजेंसी किट :-
सफर पर जाते वक्त आप अपने पास एक छोटे साइज की किट रखें। इसमें सैनिटायजर, पेन किलर, सूई और धागा, परफ्यूम, हैंड वाश जैसी चीजे रखें। जिन्हें ढूढ़ने के लिए आपको बार-बार बैग न खोलना पड़े।
दुबई के बुर्ज खलीफे से कम नहीं जैसलमेर का किला
लाइट वेट कंबल :-
आपको प्लेन और ट्रेन दोनों के सफर में ब्लैंकेट की जरुरत पड़ सकती है। आप इसे बैठने और सोने के तकिए की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
सामान ट्रैकर :-
अपने सामान की चिंता सबको होती है। घूमते समय आप अपने साथ लगेज लेकर इधर-उधर नहीं जा सकते इसलिए ये आपके लिए एक उपयोगी डिवाइस है। आपको बस इसे चार्ज करके आपने बैग में रखना है। अगर आपका सामान कहीं गुम हो जाता है तो आप इस डिवाइस की मदद से उसे ढूंढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको इसका एप अपने फोन में डाउनलोड करना होता है और यह 15 दिन तक चार्ज रह सकता है।
फोन बैटरी बैंक :-
कैमरा, मैप, सैल्फी लेने के लिए और बहुत सी चीजों के लिए भी फोन का काफी इस्तेमाल किया जाता है। स्मार्टफोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म होती है। ऐसे में आपको जरूरत है फोन चार्ज करने के लिए बैटरी बैकअप की। जिसे आप जहां चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं।
लाउंड्री बैग और नोट बुक :-
आप अपने यूज किए हुए गंदे और साफ कपड़े, अंडर गारमेंट्स और जूते-चप्पल को अलग रखने के लिए इस बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। पैकिंग करते समय अपने बैग में एक नोटबुक या डायरी रखना ना भूलें। इससे आप किसी जगह या चीज की खासियत के बारे में लिख सकते हैं या कोई फोन नंबर भी नोट कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

पाकिस्तान में 8 साल की बच्ची के साथ रेप, गुस्से में एंकर ने LIVE टीवी में बिठाया खुद की बेटी को