बेटे ने पिता का गला रेतकर गोंद से की चिपकाने की कोशिश, बाद में हुआ फरार

यूपी से रिश्ते को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल, एक बेटे द्वारा पिता का पहले गला रेतने और बाद में उसे गोंद की मदद से चिपकाने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने पिता पर हमला करने के बाद उन्हें बेसुद हालत में ही एक कमरे दो दिनों तक बंद भी रखा. दो दिन तक कमरे में बंद रहने के बाद बुजुर्ग पिता को जब होश आया तब वह किसी तरह दरवाजे तक पहुंचे. इसके बाद उन्होंने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया.बेटे ने पिता का गला रेतकर गोंद से की चिपकाने की कोशिश, बाद में हुआ फरार


दरवाजा पीटे जाने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला और बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की पहचान 70 वर्षीय रामदेव मिश्रा के रूप में की गई है. घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. वहीं पीड़ित पिता को पुलिस ने अस्तपताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिता-पुत्र के बीच बीते लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर