1099 उपभोक्ताओं को दिए कनेक्शन

प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना (सौभाग्य योजना) के अंतर्गत बुधवार को जिले भी 23 शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें गरीब उपभोक्ताओं को नि:शुल्क और सामान्य गरीब उपभोक्ताओं को 50 रुपये की दस सामान्य किस्त में बिजली के कनेक्शन दिए गए। इस दौरान 1099 उपभोक्ताओं को कनेक्शन वितरित किए गए।
मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की अन्य बिजली संबंधी समस्याओं का भी निस्तारण कराया। अधीक्षण अभियंता एनपी ¨सह ने बताया कि शासन का लक्ष्य है कि हर गरीब परिवार को सुगमता से बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए आने वाले दिनों में भी सौभाग्य योजना के तहत शिविर लगाए जाते रहेंगे।

Comments