हरियाणा में एक और रेप, आधार कार्ड बनवा कर लौट रही युवती से बलात्कार

हरियाणा में एक और रेप, आधार कार्ड बनवा कर लौट रही युवती से बलात्कार


हरियाणा इन दिनों बलात्कार की लगातार घटनाओं से चर्चा में है. एक बार फिर से हरियाणा से ही बलात्कार का मामला सामने आया है. हरियाणा के सोनीपत में आधार कार्ड बनवाकर लौट रही एक युवती से तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया. सदर थाना प्रभारी दलबीर दांगी ने बताया की पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह शनिवार को आधार कार्ड बनवाने सोनीपत आई थी. युवती का कहना है कि वह सुभाष चौक से जीप से गांव के लिए निकली. युवती का आरोप है कि जीप के चालक समेत तीन अन्य लोग उसे नजदीकी खेतों में ले गए जहां उसके साथ बलात्कार किया.दलबीर दांगी ने बताया की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो आरोपी फरार हैं. कुछ दिन पहले जींद में 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी. 

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर