घरेलू नुस्खे: भूलकर भी न खाएं इन्हे एक साथ

 आगरा: आमतौर पर लोग संतुलित डाइट की तो बात करते है, लेकिन किसके साथ क्या खाना है इसका जरा भी ध्यान नही रखते। फल, दही, दूध, सलाद, दाले और मीट हेल्दी फूड तो है, लेकिन पोषण तभी मिलता है जब आप इन्हे सही कॉम्बिनेशन के साथ खाएंगे। हमारे शरीर का स्वस्थ या अस्वस्थ होना हमारे खानपान और रहन सहन पर निर्भर करता है। कुछ खाद्य पदार्थाे को एक साथ खाने से भी बचना चाहिए। <ढ्डह्म> दूध के साथ दही, खट्टी चीजें, फल नही खाना चाहिए। कई बार देखा गया है कि लोग दूध के साथ गुड़ घोलकर लेते है। यह भी गलत है, इसे नही पीना चाहिए। दही के साथ केला, तरबूज, मूली लेना भी हानिकारक होता है। घी के साथ ठंडा दूध और ठंडा पानी भी नुकसान करता है। शहद के साथ मूली, खरबूज और गर्म पानी भी लेने से बचना चाहिए। चावल के साथ सिरके का सेवन भी नुकसानदायक है। तरबूज के साथ ठंडा पानी नही पीना चाहिए। कांस, तांबे के बर्तनो मे घी, तेल, खटाई, दूध या फिर दही नही रखना चाहिए। <ढ्डह्म> इसका भी रखे ध्यान<ढ्डह्म> मछली के साथ काली मिर्च नही खानी चाहिए। तिल के साथ पालक का सेवन न करे। यही नही, तिल के तेल मे भूलकर भी पालक न बनाए। 10 दिन तक कासे के बर्तन मे रखे घी को नही खाना चाहिए। पीली छतरी वाले मशरूम सरसो के तेल मे नही खाने चाहिए। ठडे पानी के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, खीरा, जामुन और मूगफली नही खानी चाहिए। खीर के साथ सलाू, शराब, खटाई और कटहल नही खाना चाहिए। <ढ्डह्म> इन्हे एक साथ खाने से होता लाभ <ढ्डह्म> इसके अलावा गाजर के साथ मेथी, बथुआ के साथ दही, चावल के साथ दही, मूली के साथ मूली के पलो, अमरूद के साथ नमक, काली मिर्च खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। खीरे को सुबह के समय खाना अच्छा रहता है। कच्ची सौफ या भुनी सौफ मे थोड़ी मिश्री मिलाकर भोजन के बाद खाना पाचन मे सहायक होता है। <ढ्डह्म> डॉ. कविता गोयल, आयुर्वेदिक चिकित्सक

Comments

Popular posts from this blog

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

इस एक चीज़ से बेहतर होती है 'इरेक्शन' क्षमता, मिलता है मोटापे और जोड़ों के दर्द से छुटकारा