पूर्व मंत्री आजम खां ने की घायलों से मुलाकात

                                                                     
सीतापुर। पूर्व के सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां बुधवार को दोपहर के समय जिला चिकित्सालय पहुंचे और यहां दुर्घटना में घायल हुये सभी लोगो से मुलाकात की और शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। मालूम हो कि अखिलेश सरकार के पूर्व मंत्री आजम खां कन्नौज में हुए सड़क हादसे में घायलों को देखने सीतापुर जिला अस्पताल पहुंचे।

 पूर्व मंत्री आजम खान ने जहां घायलों का हालचाल जाना वही आजम खां ने इस मौके पर मीडिया के सवालों का कोई भी जवाब नहीं दिया। कन्नौज में हुए सड़क हादसे में कल सीतापुर के पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी के भांजे-बहू सहित पोती की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, वही इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज सीतापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि जिला अस्पताल में भर्ती तीनो लोग पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन के रिश्तेदार हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर