पिसावां ब्लाक प्रमुख के खिलाफ खारिज हुआ अविश्वास प्रस्ताव

-कोरम पूरा न होने के कारण खारिज हुआ अविश्वास प्रस्ताव, बैठक में पहुंचे 112 में से मात्र दो सदस्य
सीतापुर। पिसावां ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय के खिलाफ बुधवार को होने वाली बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। बैठक के दौरान 112 बीडीसी सदस्यों में से मात्र दो सदस्य ही पहुंचे। जिसके चलते अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद समाजवादी पार्टी खेमे में जश्न का माहौल बन गया। बताते चलें कि पिसावां ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुधवार को बैठक होनी थी। न्यायालय द्वारा उक्त प्रक्रिया में महोली विधायक शशांक त्रिवेदी को बैठक से दूर रहने तथा जिलाधिकारी और बैठक के लिए नामित अधिकारी को पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये थे। जिसको लेकर बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक प्रारम्भ हुई, लेकिन बैठक में 112 सदस्यों में से मात्र दो सदस्य ही पहुंचे। जिसके चलते अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गयी। लोगों द्वारा दबे जुबान यह भी कहते सुना गया कि पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने अपनी ताकत का अहसास विरोधियों को करा दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम