अचानक बस के सामने आ गया जंगली हाथी, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख लोग हुए हैरान

अचानक बस के सामने आ गया जंगली हाथी, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख लोग हुए हैरानहाथी वैसे तो बड़ा ही शांत जानवर है लेकिन वो भड़क जाए तो किसी को नहीं छोड़ता, जो सामने आ जाए उसकी शामत नहीं. ऐसा ही देखने को मिला चीन के शहर यूनान में. जहां अचानक बस के सामने हाथी आ गया. जिसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था. हाथी आया और बस के विंडशील्ड पर जोर से धक्का मारा. जिसके बाद कांच टूट गया. हाथी यही नहीं रुका उसने पार्किंग में खड़े ट्रक को टकनाचूर कर दिया. बता दें, बस में कोई पैसेंजर नहीं बैठा था पर ड्राइवर मौजूद था. वहीं ट्रक में भी कोई नहीं था. बस और ट्रक को हाथी ने चकनाचूर कर दिया. किसी को भी कुछ नहीं हुआ है. 

यूट्यूब पर ये वीडियो CGTN ने अपलोड किया है. जो काफी वायरल हो रहा है. अंदर बैठे ड्राइवर ने भी शूट किया है. जिसमें दिखाया गया है कि हाथी काफी पास है और वार कर रहा है. वन अधिकारियों ने भी ड्रोन की मदद से वीडियो बनाया है. वीडियो के कुछ शॉट्स काफी खतरनाक हैं, जिसमें हाथी बस के विंडशील्ड को जोर से सिर मार रहा है. जिसके बाद अचानक कांच टूट जाता है. वहीं दूसरी तरफ वो ट्रक को गिराने की कोशिश कर रहा है. कई लोग दूर खड़े हुए थे और शूट कर रहे थे. 

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi