दुष्कर्म व लूट के आरोपी पादरी ने किया आत्मसमर्पण

केरल : दुष्कर्म व लूट के आरोपी पादरी ने किया आत्मसमर्पणकेरल में दुष्कर्म व लूट के आरोपी एक कैथलिक चर्च के पादरी ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. पादरी पर आरोप लगाने वाली 42 वर्षीय महिला बांग्लादेश में जन्मी है और उसके पास ब्रिटेन का पासपोर्ट है. टी. थॉमस (35) कोट्टयम जिले में स्थित सेंट मैथ्यूज चर्च का पादरी है और महिला द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद से फरार था. पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिछले महीने कुमारकोम में एक रिसॉर्ट में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और महिला का सारा सामान गायब कर दिया.
कदुथुरुती पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थॉमस न्यायिक हिरासत में है. पीड़िता पहली बार केरल आई थी और कुछ दिनों से थॉमस के साथ थी. चर्च प्रशासन ने थॉमस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और पुलिस से कहा है कि वह मामले की जांच में सहयोग करेगा

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर