अमेरिकी कंपनी SpaceX ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट फाल्कन हैवी

 अमेरिकी कंपनी स्पेस एक्स ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट फाल्कन हैवी लॉन्च किया.

अंतरिक्ष की दुनिया में अमेरिका ने आज एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. अमेरिकी कंपनी स्पेस एक्स ने आज दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट फाल्कन हैवी को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया. इक रॉकेट का वजन दो स्पेस शटर के वजन के बराबर है, जिसका वजन 63.8 टन है.
शक्तिशाली रॉकेट को फ्लोरिडा के जॉन एफ कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया गया. फाल्कन हैवी रॉकेट के साथ एलन मस्क की स्पोर्ट्स कार को भी भेजा गया है. 230 फुट लंबे इस रॉकेट में 27 मर्लिन इंजन लगे हैं, जो इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट बनाता है.
भारतीय समय के अनुसार इसे बुधवार रात 2 बजकर 25 मिनट पर लॉन्च किया गया. सैटर्न-5 अब तक का सबसे पॉवरफुल रॉकेट था. सैटर्न-5 में 140 टन पेलोड ले जाने की ताकत थी. नासा ने सैटर्न-5 की मदद से ही चांद पर खोज के लिए कई मिशन भेजे थे.

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर