खाकी की सौगंध लेकर एक हुए प्रेमी युगल

                                                         
-पिसावां थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में धूमधाम के साथ कराया विवाह

सीतापुर। वेलेंटाइन डे पर एक प्रेमी युगल ने एक अनोखा इतिहास रचते हुए खाकी की सौगन्ध खाकर जिंदगी भर के लिए एक दूसरे के हो गए। आशीर्वाद देने में जहां उनके परिजन मौजूद रहे वही पुलिस कर्मियों ने भी प्रेमी युगल को आशीर्वाद के साथ- साथ गिफ्ट भी दिये।

पिसावां थाना इलाके के ग्राम बहुबनी निवासी चन्द्र शेखर सिंह का पुत्र अनुराग सिंह गांव के ही रहने वाली रोली सिंह को बेइंतिहा मुहब्ब्त करता था। बताया जाता है कि यह दोनो एक दूसरे से छुप-छुपकर मुलाकात करते थे। लेकिन सामाजिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुये अपने प्यार का इजहार खुलकर नही कर पा रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुये प्रेमिका रोली सिंह ने अपनी जिन्दगी के महत्वपूर्ण पल जब पुलिस अधीक्षक आनन्द कुलकर्णी से शेयर किये और शादी करवान की गुहार लगाई, जिसके बाद एसपी ने पिसावां थानाध्यक्ष को इस गम्भीर मामले की तह तक जाने के निर्देश दिये। पिसावां थानाध्यक्ष की माने तो उन्होने रात्रि के समय ही रोली के मोबाइल पर बात की और सुबह थाने पर आने की बात कही। जिसके बाद सुबह प्रेमी और प्रेमिका थाने पर पहुंचे, जिसके बाद पिसावांस थानाध्यक्ष ने दोनो के परिजनों को बुलाकर समझाया, जिसके बाद थाना परिसर में ही धूमधाम के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। इस विवाह के साक्षी पुलिस के साथ-साथ गणमान्य नागरिक रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi