दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि इस शख्स के लिए रणवीर सिंह कुछ भी करने को हैं तैयार

दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि इस शख्स के लिए रणवीर सिंह कुछ भी करने को हैं तैयाररुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्मों में जब भी रणवीर सिंह ने काम किया वे सफल रहे हैं और उनके अभिनय को काफी सराहा गया है। भंसाली के साथ काम करने को लेकर रणवीर सिंह का कहना है कि भंसाली के साथ कई फिल्मों में काम कर एक यादगार फिल्मों का इतिहास बनाना चाहते हैं। 
फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को एक अच्छा निर्देशक बताते हुए रणवीर सिंह ने माना कि वह उनके साथ सफल फिल्मों का एक यादगार सफर तय करना चाहते हैं। इस बारे में बताते हुए रणवीर सिंह कहते हैं, 'मैं संजय लीला भंसाली के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। मैं जानता हूं कि हमारी जोड़ी बहुत खास है। यह बहुत लोग मानते है और मैं भी मानता हूं। मुझे आशा है कि मैं आगे भी उनके साथ फिल्में करता रहूंगा। मैं उनके जैसे एक अच्छे फिल्म निर्देशक के साथ यादगार फिल्मों का एक सफर तय करना चाहता हूं।' गौरतलब है कि रणवीर सिंह फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ 'राम-लीला', 'बाजीराव-मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। खास बात यह भी है कि इन तीनों ही फिल्मों में दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका रही है। फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है। वहीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका में नज़र आई। इसके अलावा इस फिल्म में शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 200 करोड़ रुपयों से अधिक का व्यापार कर लिया है।रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें तो 'पद्मावत' के बाद वे अब जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में नज़र आयेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर