Posts

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का KISS, 12 घंटे में मिले इतने लाइक्स

Image
विराट कोहली साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद रेस्ट पर हैं. वो श्रीलंका में खेली गई निदास ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं. बीसीसीआई ने उन्हें रेस्ट दिया है. ऐसे में वो परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. विराट आज कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो हर मौके पर फैन्स से कुछ न कुछ शेयर कर रहे हैं. लेकिन इस बार विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया जिससे फैन्स के चेहरों पर मुस्कान आ गई. उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर पोस्ट की. जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गई. उनके पोस्ट के कुछ ही मिनटों बाद अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो विराट कोहली को किस कर रही हैं. ये तस्वीर भी वायरल हो गई.  अनुष्का की फोटो को 12 घंटे में मिले 20 लाख लाइक्स फैन्स को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पोस्ट का इंतजार रहता है. क्योंकि वो बड़े क्यूट तरह से प्यार का इजहार करते हैं. जो फैन्स को काफी अच्छा लगता है. बड़े दिनों बाद जब अनुष्का विराट से मिलीं तो उन्होंने किस करते हुए तस्वीर पोस्ट की. इस फोटो में 12 घंटे में 20 लाख लाइक्स मिले. तो वहीं विराट की तस्वीर को 15 घंटे में 21 लाख लाइक्स मिले.  विराट...

कोलकाता पुलिस ने BCCI से मांगी जानकारी- अफ्रीका दौरे से लौटते वक्त दुबई क्यों गए थे शमी?

Image
क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. हसीन जहां द्वारा दर्ज कराए गए केस के बाद कोलकाता पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को चिट्ठी को लिखकर भारतीय क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका के दौरे का ब्यौरा मांगा है. कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई से मोहम्मद शमी की यात्रा का विवरण मांगा है. इसके साथ ही पूछा है कि क्या शमी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ही फ्लाइट में थे या किसी अन्य फ्लाइट से उन्होंने अपने खर्चे पर यात्रा किया था? इसके साथ ही यह भी पूछा गया है कि शमी टीम के साथ दुबई गए थे या वह अकेले वहां गए हुए थे. हसीन जहां ने मो. शमी पर आरोप लगाया था कि वह साउथ अफ्रीका के दौरे से लौटने के बाद दुबई गया हुआ था. वहां वह एक पाकिस्तानी लड़की आलीशा से मिला था. उसी के साथ उसने होटल में शारीरिक संबंध बनाया था. इन दोनों की बातचीत का रिकॉर्ड शमी के मोबाइल से मिला है. दुबई से लौटकर उसने मारपीट भी की थी. इन आरोपों के साथ हसीन जहां ने मो. शमी के खिलाफ कोलकाता के लाल बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ...

उपेक्षा के बावजूद अंबेडकर ने देश छोड़ने की बात कभी नहीं कही : आमिर को राजनाथ का जवाब

Image
संविधान दिवस पर संसद में चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने आमिर खान पर ताना कसा है। उन्होंने कहा कि उपेक्षा के बावजूद डॉ अंबेडकर ने देश छोड़ने की बात कभी नहीं की। डॉ. अंबेडकर के जरिये सरकार की तरफ से गृहमंत्री ने आमिर खान को जवाब दिया। आज लोकसभा में राजनाथ सिंह ने चर्चा के दौरान आमिर खान पर ताना कसते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर ने दलित होने के चलते बहुत उपेक्षा झेली होगी, लेकिन इसके बावजूद कभी किसी तीसरे देश में जाने की नहीं सोची। उनके इतना बोलते ही लोकसभा में विपक्ष ने इस पर सवाल खड़े कर दिए।  (जानें रविंद्र नाथ टैगोर की कविता के बहाने क्या कहना चाहते हैं आमिर खान) सेकुलर शब्द का दुरुपयोग राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज राजनीति में किसी शब्द का सबसे ज्यादा दुरुपयोग हुआ है तो वह है सेकुलर शब्द। उन्होंने कहा कि इसे बाद में संविधान की प्रस्तावना में जोड़ा गया। अगर ये ज़रूरी होता तो डॉ अंबेडकर पहले ही इसे प्रस्तावना में शामिल कर लेते। सेकुलर शब्द का सही अनुवाद धर्मनिरपेक्ष नहीं, पंथनिरपेक्ष। अरुण जेटली ने भी साधा निशाना राजनाथ सिंह से पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भारत को अस...

बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अदालत परिसर से हटाए जाने से हड़ताल पर बैठे वकील

Image
गाजियाबाद जिला प्रशासन ने यहां अदालत परिसर से संविधान निर्माता  बाबासाहब भीमराव अंबेडकर  की एक प्रतिमा हटा दी. इसको लेकर गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने रोष जाहिर किया है. एसोसिएशन ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर अदालत परिसर के भीतर कांस्य की प्रतिमा लगाई थी.  बार एसोसिएशन  के अध्यक्ष राकेश त्यागी काकड़ा ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने जबरन प्रतिमा हटाकर ‘डकैती’ की है. जिले के अनेक वकील इस कदम के खिलाफ मंगलवार को हड़ताल पर बैठे. काकड़ा ने कहा कि अगर प्रतिमा को पुन:स्थापित नहीं किया गया तो गाजियाबाद जिले के वकीलों के साथ-साथ हापुड़, गौतमबुद्धनगर जिलों के भी उनके समकक्ष काम  पर नहीं आएंगे.

पाकिस्‍तान में जन्‍मे सिकंदर रजा का दोहरा प्रदर्शन, जिम्‍बाब्‍वे ने अफगानिस्‍तान को 2 रन से हराया

Image

तमिलनाडु के कोयंबटूर में बीजेपी के दफ्तर पर हमला करने वाले आरोपी ने किया सरेंडर

Image
तमिलनाडु के कोयंबटूर में बीजेपी के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. पुलिस इसकी तलाश में लग गई थी. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसके बाद आरोपी की पहचान कर ली गई थी और पुलिस तलाश कर रही थी. एएनआई के अनुसार पुलिस के सामने आरोपी ने सरेंडर किया है. उसका नाम बालू बताया जा रहा है. वह टीपीडीके पार्टी का सदस्य बताया जा रहा है.  बता दें कि तमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार सुबह बीजेपी ऑफिस में पेट्रोल बम से हमला करने मामला सामने आया था. इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी थी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो युवक दिखाई दे रहे थे.  पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी थी.   

हमारा नेता कैसा हो – नॉर्थईस्ट का जवाब, ‘टशनी’ हो...

Image
यह भी कोई नेता है...? सरकारी बाबू की तरह लगता है...!" "लेकिन काम तो किया है...!" "हां, स्कूल में तो सुधार किया है... मोहल्ला क्लीनिक की तारीफ करनी पड़ेगी, वहां सुविधाएं बहुत अच्छी हैं..." "सुना है, RTP में भी घूसखोरी कम हुई है..." "हां, दलाल कम हुए हैं..." 'मॉर्निंग वॉक' के समय 'वॉक' कम, 'टॉक' ज़्यादा होने लगा है. पहले यह बीमारी 'काउ बेल्ट' तक सीमित थी, जहां हर चर्चा राजनीति से शुरू होकर राजनीति पर खत्म होती है. इसलिए भी, क्योंकि छोटे शहरों में भागमभाग कम है और समय ज़्यादा. फुर्सत ही फुर्सत. लिहाज़ा, चाय की चुस्की के साथ राजनीति पर बहसबाज़ी सबसे पसंदीदा शगल है. दिन-रात 'पैहे कैसे कमाएं' की जुगत में लगे दिल्ली वाले भी अब इस वायरस की चपेट में आ गए हैं या शायद यह दिल्ली-NCR में जनसांख्यिकीय बदलाव का असर है. विगत कुछ वर्षों में दिल्ली की पंजाबियत के वर्चस्व को पूर्वांचल से चुनौती मिल रही है. 'बल्ले-बल्ले' को 'लगावे लू लिपिस्टिक' और भिखारी ठाकुर के 'विदेशिया' के लिए भी जगह छोड़नी पड...