तमिलनाडु के कोयंबटूर में बीजेपी के दफ्तर पर हमला करने वाले आरोपी ने किया सरेंडर
तमिलनाडु के कोयंबटूर में बीजेपी के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. पुलिस इसकी तलाश में लग गई थी. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसके बाद आरोपी की पहचान कर ली गई थी और पुलिस तलाश कर रही थी. एएनआई के अनुसार पुलिस के सामने आरोपी ने सरेंडर किया है. उसका नाम बालू बताया जा रहा है. वह टीपीडीके पार्टी का सदस्य बताया जा रहा है. बता दें कि तमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार सुबह बीजेपी ऑफिस में पेट्रोल बम से हमला करने मामला सामने आया था. इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी थी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो युवक दिखाई दे रहे थे. पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी थी.
Comments
Post a Comment