Sridevi की बेटियों पर हुए भद्दे कमेंट्स तो अर्जुन कपूर की बहन ने दिया मुंहतोड़ जवाब...

Sridevi की बेटियों पर हुए भद्दे कमेंट्स तो अर्जुन कपूर की बहन ने दिया मुंहतोड़ जवाब...दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने उन लोगों को आड़े हाथ लिया है, जिन्होंने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की आलोचना की है. अर्जुन कपूर की एक फीमेल फैन ने जब उनकी सौतेली बहनों को ट्रोल किया, तो अंशुला ने साफ कह दिया कि मेरी बहनों के बारे में अपशब्द कहना बंद करें. मालूम हो कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद अर्जुन कपूर फिलहाल 'नमस्ते इंगलैंड' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं, लेकिन उनकी छोटी बहन अंशुला पिता बोनी कपूर के साथ हैं. अंशुला ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने हर परिस्थिति से डटकर निपटने की बात कही है

Sridevi की बेटियों पर हुए भद्दे कमेंट्स तो अर्जुन कपूर की बहन ने दिया मुंहतोड़ जवाब...
श्रीदेवी बेटी जाह्नवी के साथ, बहन अंशुला के साथ अर्जुन कपूर.

खास बातें

  1. फीमेल फैन पर भड़कीं अंशुला कपूर
  2. सौतेली बहनों को ट्रोल करने पर हुईं नाराज
  3. मेरी बहनों के लिए अपशब्द इस्तेमाल न करें : अंशुला कपूर
नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने उन लोगों को आड़े हाथ लिया है, जिन्होंने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की आलोचना की है. अर्जुन कपूर की एक फीमेल फैन ने जब उनकी सौतेली बहनों को ट्रोल किया, तो अंशुला ने साफ कह दिया कि मेरी बहनों के बारे में अपशब्द कहना बंद करें. मालूम हो कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद अर्जुन कपूर फिलहाल 'नमस्ते इंगलैंड' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं, लेकिन उनकी छोटी बहन अंशुला पिता बोनी कपूर के साथ हैं. अंशुला ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने हर परिस्थिति से डटकर निपटने की बात कही है.

 इसी पोस्ट पर एक यूजर ने जाह्नवी और खुशी के अलावा उनके पिता बोनी कपूर को लेकर भद्दे कमेंट्स किए. अंशुला ने पहले इस कमेंट को डिलीट किया और यूजर को लिखा कि वे अपनी बहनों के लिए अपशब्द नहीं सुनेंगी.
 
anshula comment
अंशुला कपूर का कमेंट.

उस यूजर को टैग करते हुए अंशुला लिखती हैं, "आपसे गुजारिश है कि आप इस तरह के अपशब्द खासकर मेरी बहनों के लिए इस्तेमाल करने से बचें. मैं इसकी सराहना नहीं करती, इसलिए मैंने कमेंट्स को डिलीट कर दिया है. आपके अंदर मेरे और भाई (अर्जुन कपूर) को लेकर प्यार और जुनून के लिए मैं आभारी हूं. कृपया खुशी फैलाएं और अच्छा माहौल बनाएं. प्यार के लिए शुक्र‍ि बता दें, बोनी कपूर की पहली शादी मोना कपूर से हुई थी. इनके दो बच्चे हुए अर्जुन और अंशुला. साल 1996 में बोनी ने मोना से तलाक लेकर इसी साल श्रीदेवी से शादी रचाई थी. हालांकि, मोना कपूर ने अर्जुन और अंशुला को कभी अपने पिता से दूर नहीं रखा. साल 2012 में मोना कपूर का निधन हो गया.

 अर्जुन और अंशुला दोनों बोनी कपूर के करीब हैं, लेकिन श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों से इनके रिश्ते ठीक नहीं थे. लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन और अंशुला ने बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी कपूर को लगातार सपोर्ट किया. श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के दौरान अर्जुन अपनी जिम्मेदारियां निभाते नजर आए, अब अंशुला ने भी कह दिया है कि वह अपनी बहनों के बारे में अपशब्द नहीं सुनेंगी.

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर