टीवी के सुपरस्टार रोनित रॉय और मोना सिंह हुए रोमांटिक, Video हो गया वायरल

टीवी के सुपरस्टार रोनित रॉय और मोना सिंह हुए रोमांटिक, Video हो गया वायरलबिंदास और बेबाक मोना सिंह एक बार फिर एकता कपूर के साथ धमाल करने वाली हैं. मोना सिंह एएलटी बालाजी के नए शो 'कहने को हमसफर है' में नजर आएंगी. मोना सिंह के इस शो के कई ट्रेलर रिलीज कर दिए गए हैं, और यह कहानी पति, पत्नी और वो की है. मोना सिंह और रोनित रॉय 'कहने को हमसफर है' में इश्क फरमाते नजर आएंगे. इस शो में रोनित रॉय शादीशुदा शख्स के किरदार में है जिसे मोना सिंह से इश्क हो जाता है. इस तरह मोना का किरदार इस सीरियल में वाकई काफी अहम रहने वाला है. वैसे भी ट्रेलर में नजर आ रहे दोनों के रोमांटिक सीन काफी पसंद किए जा रहे हैं, और ट्रेलर वायरल हो चुके हैं.

Comments