जम्मू कश्मीर : राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ने खुद को गोली मारी

जम्मू कश्मीर : राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ने खुद को गोली मारीजम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. लांगेट इलाके में खुद को गोली मारने वाले जवान की पहचान राष्ट्रीय राइफल्स के बीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है."  पिछले दिनों सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने बिहार के किशनगंज जिले में खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की है. घायल जवान का नाम राजकुमार यादव है और वह 19वीं बटालियन में तैनात है.

डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार ओझा ने जानकारी दी है कि घायल जवान का उपचार चल रहा है लेकिन हालत गंभीर है. राजकुमार यादव ने अपने सहयोगी की राइफल से खुद को गोली मारी है. उस वक्त वह कुरलीकोट सीमा चौकी पर ड्यूटी पर तैनात थे.

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर