भ्रमण के दौरान संजीव गुप्ता ‘टिन्चू’ लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू

सीतापुर। आप सभी के अपार जन समर्थन व असीम प्रेम ने मुझे सदैव ऊर्जा प्रदान की है। आज मैं अपने आपको आप लोगो के बीच पाकर शौभाग्यशाली समझता हूँ। मैं वादा करता हूँ कि जब तक जिन्दा रहूंगा आप सभी का बेटा, भाई बनकर आप लोगांे की सेवा करुगा। यह बात समाजवादी पार्टी के नेता व जनप्रिय संजीव गुप्ता ‘टिन्चू’ ने बुद्धवार को आवास विकास ‘सी’ ब्लाक, कटहली बाग, पंचवटी काॅलोनी के भ्रमण के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि इस मोहल्ले के सुंदरीकरण के साथ ही साथ जल निकासी व सीवर लाइन की सुविधा की व्यवस्था कराया जाना आवश्यक है और यह संभव इस बार आप सबके सहयोग से ही हो सकेगा। मैने अपना जीवन जनहित में कार्य करने के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ उन्होंने मोहल्लों की अन्य समस्याओं से रूबरू होते हुए निस्तारण का भरोसा दिलाया। भ्रमण के दौरान संजय कपूर, पप्पी शुक्ला, अमूल शुक्ला, विवेक यादव, सतीश जायसवाल, दिनेश शुक्ला, धीरज गुप्ता, संजीव जायसवाल, सूरज राठौर, प्रकाश यादव, जीतू, पंकज शुक्ला, फैसल गाजी, आंशू कश्यप, अंसुल तिवारी, सेखु सन्दीप लाला सहित सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर