Posts

शोपियां की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहे मीरवाइज को पुलिस ने हिरासत में लिया

Image
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नरमपंथी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वह रविवार रात गोलीबारी में लोगों के मारे जाने की घटना के विरोध में दक्षिण कश्मीर के शोपियां शहर की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहे थे. मीरवाइज और उनके समर्थक हुर्रियत नेता के निगीन स्थित आवास से बाहर आए. उनके हाथों में प्लेकार्ड और एक बैनर था. इस पर आम लोगों की हत्या पर रोक लगाने और सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून( अफस्पा) हटाने की मांग की गई थी. मीरवाइज के आवास के बाहर पुलिस की एक टुकड़ी उनका इंतजार कर रही थी। उसने हुर्रियत अध्यक्ष को एहतियातन हिरासत में ले लिया. प्राधिकारों ने मीरवाइज को नजरबंद कर दिया है ताकि वह शोपियां नहीं जा सकें. रविवार रात शोपियां में गोलीबारी की घटना में दो आतंकियों समेत छह लोग मारे गए थे. सेना का दावा था कि मारा गया युवक आतंकियों के लिए छिप कर काम करता था जबकि उसके परिवार ने कहा कि उसका आतंकियों से कोई संबंध नहीं है. शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अलगाववादियों ने ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप( जेआरएल) के बैनर तले आज शोपियां तक मार्च की घोषण...

AMU के दीक्षांत समारोह में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले- देश के विकास में यूनिवर्सिटी खास भूमिका

Image
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के दीक्षांत समारोह में कहा कि आधुनिक भारत के साथ-साथ दक्षिण-एशिया और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में अपने विद्यार्थियों के योगदान के लिए मशहूर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. यह यूनिवर्सिटी देश के विकास में अपनी खास भूमिका निभाती रही है.  उन्‍होंने कहा कि एएमयू देश के विकास में अपनी खास भूमिका निभाती रही है और सन 2020 में अपने सौ साल पूरे करने जा रही है. एएमयू के लिए आर्थिक सहायता देने वालों में बनारस के महाराजा भी शामिल थे. ऐसे महत्वपूर्ण संस्थानों को किसी समुदाय से जोड़कर देखने की आवश्यकता नहीं है.  उन्‍होंने कहा कि AMU के विद्यार्थियों ने भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. वे एशिया और अफ्रीका के विभिन्न देशों की सरकारों में प्रमुख पदों पर रहे हैं. इथियोपिया के दौरे पर वहां के प्रधानमंत्री की पत्नी ने बताया कि वे भी AMU की छात्रा रही हैं. राष्ट्रपति कोविन्द ने कहा कि भारत-रत्न से अलंकृत खान अब्दुल गफ्फार ख़ान इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे. डॉक्टर युस...

सपा ने राज्‍यसभा की एकलौती टिकट जया बच्‍चन को दी, नरेश अग्रवाल का टिकट कटा

Image
  यूपी में समाजवादी पार्टी  (सपा) ने जया बच्चन को राज्यसभा टिकट दिया है. वहीं नरेश अग्रवाल का टिकट काटा दिया है. यूपी की सर्वाधिक 10 सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है. आपको बात दें कि राज्‍यसभा की एक सीट जीतने के लिए 36.36 वोट चाहिए. समाजवादी पार्टी के पास 47 वोट हैं. यानी जीत से 10.64 वोट ज्‍यादा. वहीं सपा ने बसपा को समर्थन देने का ऐलान किया गया था जिसके बाद बीएसपी के पास 19 वोट हैं, यानी जीत से 17.36 वोट कम. समाजवादी पार्टी बीएसपी को 10.64 वोट देगी और कांग्रेस को पास 7 हैं. इस तरह बीएसपी राज्‍यसभा की एक सीट जीत जाएगी.  इससे पहले बसपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व पार्टी विधायक भीमराव अंबेडकर को उम्मीदवार घोषित किया. बसपा की ओर से यहां जारी एक बयान में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मायावती ने आगामी राज्यसभा चुनाव के सिलसिले में पार्टी विधायकों की बैठक बुलायी थी. मायावती ने ऐलान किया कि राज्यसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवार अंबेडकर होंगे. चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, नामांकन की अंतिम तिथि 12 मार्च तय की गई है. वहीं, नामांकन पत्रों की जांच 13 मार्च को होग...

यूपी: पंचायत ने प्रेम संबंधों के शक में पहले युवक को पिलाया पेशाब और फिर...

Image
  उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पंचायत ने प्रेम संबंधों के शक में एक युवक को सरेआम पेशाब भी पिलाया है. इतना ही नहीं पंचायत युवक को मोहल्ले में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. पंचायत का यह तुगलगी फैसला और पेशाब पिलाने की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद भरी पंचायत में पेशाब पीने के बाद आहत हुए युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है, जिसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा में कराया गया है. यह मामला मीडिया में आया तो पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर क़ानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. पूरा मामला थाना नगर कोतवाली इलाके की इंदिरा कालोनी का है जहां एक युवक पर मोहल्ले की युवती के साथ अवैध सबंधों का आरोप लगाकर पंचायत बुलाई थी. पंचायत में मोहल्ले के बिरादरी के प्रधान और जिम्मेदार लोगो समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं मौजूद थी. युवक के मुताबिक, पंचायत के लोग जबरन एक युवती के साथ उसके अवैध संबंध होने का आरोप लगा रहे थे. हालांकि युवती ने भी अवैध संबंधों से साफ़ मना कर दिया था, लेकिन पंचायत ने उनकी एक नहीं सुनी और गुंडागर्दी करते हुए पहले तो युवक की जमकर पिटाई की....

Sridevi की बेटियों पर हुए भद्दे कमेंट्स तो अर्जुन कपूर की बहन ने दिया मुंहतोड़ जवाब...

Image
दिग्गज अभिनेत्री  श्रीदेवी  की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने उन लोगों को आड़े हाथ लिया है, जिन्होंने  जाह्नवी कपूर  और खुशी कपूर की आलोचना की है. अर्जुन कपूर की एक फीमेल फैन ने जब उनकी सौतेली बहनों को ट्रोल किया, तो अंशुला ने साफ कह दिया कि मेरी बहनों के बारे में अपशब्द कहना बंद करें. मालूम हो कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद अर्जुन कपूर फिलहाल ' नमस्ते इंगलैंड ' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं, लेकिन उनकी छोटी बहन अंशुला पिता बोनी कपूर के साथ हैं. अंशुला ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने हर परिस्थिति से डटकर निपटने की बात कही है श्रीदेवी बेटी जाह्नवी के साथ, बहन अंशुला के साथ अर्जुन कपूर. खास बातें फीमेल फैन पर भड़कीं अंशुला कपूर सौतेली बहनों को ट्रोल करने पर हुईं नाराज मेरी बहनों के लिए अपशब्द इस्तेमाल न करें : अंशुला कपूर नई दिल्ली:  दिग्गज अभिनेत्री  श्रीदेवी  की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने उन लोगों को आड़े हाथ लिया है, जिन्होंने  जाह्नवी कपूर  और खुशी कपूर की आलोचना की है. अर्जुन कप...

श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार बोले अर्जुन कपूर, लिखा- जिंदगी हार मानने के कई मौके देती है.

Image
कपूर खानदान के लिए पिछले कुछ बहुत अच्छे नहीं रहे हैं.  श्रीदेवी  के निधन के बाद बोनी कपूर पूरी तरह टूट गए थे, और दुबई में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेकर कई तरह की प्रक्रियाएं चल रही थीं. उस समय  अर्जुन कपूर  ने अपने पिता के साथ खड़े होने का फैसला लिया, और वे दुबई गए. वे दुबई से लेकर श्रीदेवी के अंतिम संस्कार तक अपने पिता और बहनों का सहारा बने. श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर, इस समय के बारे में कहा है. अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “आप बहादुर हैं क्योंकि जिंदगी आपको हार मानने के कई मौके देती है, लेकिन फिर भी आप इनसे लड़ते हैं और उबरते हैं, खुद को संभालते हैं और आगे बढ़ते हैं.” श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में निधन हो गया था. उनकी मौत की वजह ‘दुर्घटनावश डूबने’ को बताया गया था. 27 फरवरी को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत आया था और 28 फरवरी को अंतिम संस्कार किया था. 4 मार्च को रामेश्वर में अस्थि विसर्जन भी किया गया. इस मौके पर  जाह्नवी और खुशी  भी मौजूद थीं. बेशक पिछले कुछ दिन इस परिवार के लिए मुश्किलों...

परीक्षा के समय बच्चा हो रहा है चिड़चिड़ा या बीमार? तो ऐसे करें उसे पेपर के लिए तैयार

Image
परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में ज्यादातार स्टूडेंट्स चिंता और तनाव के दौर से गुजर रहे हैं. परीक्षा को लेकर तनाव और घबराहट होना आम बात है. हर व्यक्ति की तनाव झेलने की क्षमता अलग होती है और हर व्यक्ति इसके लिए अलग तरह से रिएक्ट करता है. हालांकि कई बार किशोरों के लिए परीक्षा के इस तनाव को झेलना बेहद मुश्किल हो जाता है. परीक्षा में तनाव के कई कारण हो सकते हैं जैसे बहुत सारा सिलेबस याद करना होता है, परीक्षा में आने वाले सवालों को लेकर हमेशा अनिश्चतता बनी रहती है. परिवार और दोस्तों को छात्रों से बहुत सारी उम्मीदें होती हैं. आगे किसी अच्छे कोर्स में एडमिशन लेने के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाना जरूरी होता है.  छात्रों में तनाव के कुछ लक्षण : शारीरिक लक्षण :  हार्ट रेट बढ़ना, सांस लेने में परेशानी, पेशियों में खिंचाव, बहुत ज्यादा पसीना आना, दिल की धड़कन बढ़ना, पेट में मरोड़, सिर में दर्द, मुंह सूखना, मतली/पेट खराब होना, बेहोशी/चक्कर आना, बहुत ज्यादा गर्मी/ठंड लगना, नींद न आना, बुरे सपने आना, थकान, भूख में कमी/भूख लगने का समय बदलना. व्यवहार में बदलाव :  बेचैनी, चीजों से बचने की को...