कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया बलिदान दिवस


रामकोट-सीतापुर। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामकोट में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर कुष्ठ निवारण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधक डॉ आरके यादव ने सभी छात्रों को कुष्ठ रोग की पहचान उपचार आदि की संपूर्ण जानकारी दी। अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि अगर कुष्ठ रोग से पीड़ित कोई भी व्यक्ति हो उसके साथ किसी भी तरह का भेदभाव ना किया जाये क्योंकि यह कोई छुआछूत का रोग नहीं है। उपचार कराने पर इस रोग को ठीक किया जा सकता है।

प्रधानाचार्य लालाराम यादव के द्वारा विद्यालय परिवार के सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई। महात्मा गांधी के अहिंसा, शांति व प्रेम के संदेश के बारे में बताया। इस अवसर पर बापू को श्रद्धांजलि भी दी गई। महात्मा गांधी को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम