श्रीनगर: हॉस्पिटल पर आतकियों का हमला, साथी आतंकी को छुड़ा ले गए हमलावर

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह हॉस्पिटल में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया। आतंकियों ने हमला कर एक पाकिस्तानी आतंकवादी नावीद को छुड़ा लिया। पाकिस्तानी आतंकवादी नावीद को छुड़ाने पहुंचे आतंकवादियों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई है। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसमें से एक की हालत गंभीर है। आतंकवादी नावीद जट्ट को कुछ महीने पहले ही गिरफ्तार किया गया था। 
खबरों के मुताबिक ये पुलिसकर्मी पाकिस्तानी आतंकवादी नावीद जट्ट को जांच के लिए हॉस्पिटल लेकर आए थे। इसी दौरान उसके साथियों ने पुलिसबल पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। हॉस्पिटल लाया गया यह आतंकवादी श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद था। 
सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की है।
 

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर