जब पीएम मोदी का काफिला सड़कों पर निकला बगैर ताम-झाम के

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला सरदार पटेल मार्ग पर दिखाई दिया। इस दौर न तो ट्रैफिक को रोका गया और न ही किसी प्रकार से रास्तों को बंद किया गया। जानकारी के मुताबिक वह गुवाहाटी में आयोजित 'ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2018' में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट के लिए निकले थे।
शनिवार सुबह जब प्रधानमंत्री मोदी पीएमओ से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए तो एक बार फिर उनके काफिले के लिए दिल्ली के ट्रैफिक को नहीं रोका गया। पीएम मोदी का काफिला एक आम नागरिक की तरह रोड से निकल गया
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 9.10 बजे मोदी का काफिला एयरपोर्ट के लिए सरदार पटेल मार्ग से गुजरा था, लेकिन इस दौरान ट्रैफिक को नहीं रोका गया था। मोदी का काफिला एक आम नागरिक की तरह रोड से निकल गया और किसी को पता भी नहीं चला।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उनके काफिल के लिए कोई भी ऐसा काम नहीं किया जाए, जिससे आम जनता को परेशानी हो, मोदी की बात के मद्देनजर अधिकारियों ने उनके काफिले के लिए किसी तरह के बड़े इंतजाम नहीं किए।


यह दूसरी बार है जब मोदी के काफिले के लिए ट्रैफिक को ना रोका गया हो. इससे पहले मोदी जब अहमदाबाद में थे तब भी उनके काफिले के लिए ट्रैफिक को ना तो डायवर्ट किया गया था और ना ही रोका गया था। 
मोदी सरकार पहले ही वीआईपी कल्चर को खत्म करने की  बात कहती आई है, सरकार की ओर से पिछले दिनों राजनेताओं की गाड़ियों से वीआईपी सूचक बत्तियों को हटा दिया गया था, खुद मोदी ने भी इस आदेश का पालन किया। 
यह कोई पहला मौका नहीं है जब मोदी का काफिला ऐसे आम नागरिक की तरह गुजरा हो। इससे पहले भी कई बार मोदी प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर अपने प्रशंसकों से मिलते आए हैं. पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची से मिलने के लिए मोदी ने अपना काफिला रुकवा दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर