आज अमेरिका के वायुसेना प्रमुख भारत में बने तेजस विमान से भरेंगे उड़ान

आज अमेरिका के वायुसेना प्रमुख भारत में बने तेजस विमान से भरेंगे उड़ान

आज  अमेरिकी वायुसेना  प्रमुख जनरल डेविड एल गोल्डफिन जोधपुर एयरबेस पर भारत में बने लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरेंगे. पहली बार किसी विदेशी वायुसेना के प्रमुख स्वदेशी तेजस पर उड़ान भरेंगे. इससे पहले पिछले साल नवंबर में सिंगापुर के रक्षा मंत्री क्लाइकोंडा एयरबेस पर तेजस मे उड़ान भर चुके हैं. देश में ही हिन्दुतान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानि तेजस को बनाया गया है. तेजस को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया है. सबसे बड़ी बात अमरीका के वायुसेना प्रमुख का तेजस पर उड़ान भरना इस विमान के निर्माण में लगे लोगों के लिए मनोबल बढ़ाने वाली बात होगी.अमेरिकी सेना के बड़े अधिकारियों में से एक जनरल गोल्डफिन गुरुवार को भारत की यात्रा पर आए हैं. भारत पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद उन्होंने अपने फेसबुक में लिखा कि दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं. मैं इसको और मजबूत बनाने की कोशिश करूंगा. उन्होंने भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान के इस्तेमाल किए जाने की भी चर्चा फेसबुक पर की. जनरल गोल्डफिन ने कहा कि भारत दुनिया के दूसरे सबसे बड़े विमान का संचालन करता है इससे उसके इलाके में सैन्य गतिविधियों को जरूरत के मदद मिली है. 

Comments

Popular posts from this blog

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें