जरा बचके! अब फेसबुक आपके दोस्तों को बताने जा रहा है ये एक और खुफिया जानकारी

जरा बचके! अब फेसबुक आपके दोस्तों को बताने जा रहा है ये एक और खुफिया जानकारी


फेसबुक अब आपकी एक और जानकारी जुटाने में लग गया है. अब फेसबुक आपकी सामाजिक-आर्थिक हैसियत को तीन अलग-अलग वर्गों में विभाजित करने की तैयारी में है. ये वर्ग हैं - कामकाजी वर्ग, मध्य वर्ग और उच्च वर्ग.डेलीमेल की रिपोर्ट में शनिवार को बताया गया कि पेटेंट के मुताबिक, सोशल मीडिया दिग्गज एक ऐसी प्रणाली बनाना चाहती है तो यूजर्स के निजी आंकड़ों को इकट्ठा कर उनका विश्लेषण कर उसकी सामाजिक-आर्थिक हैसियत का अंदाजा लगा सकती है. इन निजी आंकड़ों में शिक्षा, मकान-स्वामित्व और इंटरनेट का इस्तेमाल भी शामिल हैं. इस पेटेंट को शुक्रवार को सार्वजनिक किया गया. इसमें एक ऐसे एल्गोरिदम का सुझाव दिया गया है, जो फेसबुक की क्षमताओं में सुधार कर सकता है, जिससे वह यूजर्स को अधिक प्रासंगिक विज्ञापन दिखा सकेगा.

पेटेंट में कहा गया, "अपने यूजर्स के सामाजिक-आर्थिक हैसियत का अंदाजा लगाने से उसे (फेसबुक) थर्ड पार्टी के विज्ञापन लक्षित यूजर्स तक पहुंचाने में मदद मिलेगी."

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर