महिला कंडोम क्या होता है
संभोग करने के दौरान पुरुष अगर कंडोम पहनना नहीं चाहता है तो सुरक्षित सेक्स के लिए महिलाएं भी कंडोम का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन महिलाएं कंडोम को लेकर हमेशा उलझन में रहती हैं कि उन्हें कंडोम का उपयोग करना चाहिए कि नहीं। और अगर महिलाएं कंडोम का इस्तेमाल करने के बारे में निश्चय कर भी ले तो वे इसे कैसे इस्तेमाल करने के बारे में उलझन में रहती हैं।
महिलाएं भी कंडोम को लेकर उलझन में रहती हैं। ये खासकर इसके हानिकारक होने के बारे में संदेह करते रहती हैं। महिलाओं को डर होता है कि कहीं इसका उल्टा प्रभाव हो गया और ये हानिकारक निकल गए तो? कहीं कंडोम से कोई गलत प्रभाव पड़ गया तो? महिलाओं का ऐसा सोचना भी जायज है। ऐसा महिला कंडोम के बारे में पूरी जानकारी नहीं होने के कारण होता है। तो आइए इस लेख में महिला कंडोम के बारे में विस्तार से जानें।
क्या है महिला कंडोम
पुरुषों की तरह महिलाओं के लिए भी कंडोम आते हैं जो महिलाएं संबंध बनाने के दौरान पहनती हैं। एक महिला कंडोम का यौन रोग और गर्भ से बचने के लिए किया जाता है। अगर इसे सही तरीके से उपयोग किया जाये, तो पूरे साल के तहत महिला कंडोम से गर्भ धारण से 95% तक सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
संभोग बनाने में सहायक कंडोम
महिला कंडोम का इस्तेमाल उन महिलाओं के लिए काफी सहायक हो सकता है जिनका वजाइना बहुत अधिक ड्राय होता है। दरअसल महिला कंडोम में पहले से ही चिकनाई होती है, उनमें सिलिकोन आधारित स्परमिसिडिल रहित चिकनाई होती है। इससे कंडोम को लगाने में आसानी होती है। लेकिन कई बार ज्यादा जरूरत पड़ने पर बेबी ऑयल का भी प्रयोग किया जा सकता है।
नहीं किया जाता दोबारा इस्तेमाल
ये पुरुष कंडोम की तरह ही है। मतसब की पुरूष कंडोम की ही तरह महिला कंडोम को भी दोबारा प्रयोग नहीं किया जा सकता। साथ ही इनकी अंतिम तिथि लगभग पांच साल तक होती है। महिलाओं के कंडोम के लिए किसी विशेष सावधानी की जरूरत नहीं पड़ती जैसे पुरूष कंडोम के लिए पड़ती है।
पुरुष साथी की जगह खुद करें
कई बार पुरुषों के रबड़ से एलर्जी होने के कारण वो कंडोम का इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे में जिन महिलाओं के पार्टनर को रबड़ से एलर्जी है उनके लिए महिला कंडोम अच्छा है यानी अगर पार्टनर को पुरूष कंडोम से एलर्जी है तो उसकी साथी महिला कंडोम लगाकर सुरक्षा बरत सकती है।
Comments
Post a Comment