बजट से पहले मोदी की सौगात, इतने सस्ते हुए गैंस सिलेंडर

Image result for gas cylinder

वित्त मंत्री अरुण जेटली आज सदन में बजट पेश करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही मोदी सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत देते हुए बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है।

दिल्‍ली सहित सभी मेट्रो शहरों के लोगों को अब बिना सब्सिडी वाले प्रत्‍येक गैस सिलेंडर पर 4 से 5 रुपए की बचत होगी। दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 736 रुपए का मिलेगा जिसके लिए पहले 741 रुपए देने होते थे।
मुंबई में बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए अब 708 रुपए देने पड़ेंगे जिसके लिए पहले 713 रुपए देने होते थे। कोलकाता में इसकी कीमत 761 रुपए से घटा कर 757 रुपए कर दी गई है। वहीं चेन्‍नई में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब 750.50 रुपए की जगह 746 रुपए में मिलेगा।
19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती की गई है। दिल्‍ली में इसकी कीमतें 1310 रुपए से घटाकर 1305.50 रुपए, कोलकाता में 1347 से घटाकर 1344.50 रुपए, मुंबई में 1261.50 से घटाकर 1257 रुपए और चेन्‍नई में 1389.50 से घटाकर 1384.50 रुपए कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम