RTI में खुलासा, केरल विधानसभा अध्यक्ष ने 50,000 रुपए का चश्मा खरीदा

केरल विधानसभा के अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने करीब 50,000 रुपये का एक चश्मा खरीदा है। पहले ही नकदी की कमी से जूझ रहे राज्य ने उन्हें इसके लिए भुगतान किया है जिस पर विवाद पैदा हो गया है। माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार के 2018-19 का बजट पेश करने के एक दिन बाद आज महंगे चश्मे की खबर सामने आई। बजट में नकदी के संकट को खत्म करने के लिए कड़े वित्तीय अनुशासनों की वकालत की गई है।
कोच्चि के वकील डी बी बीनू की आरटीआई पर जवाब देते हुए विधानसभा सचिवालय ने बताया कि अध्यक्ष ने चश्मे पर 49,900 रुपये खर्च किए जिसमें 4,900 रुपये चश्मे के फ्रेम पर और 45,000 रुपये लेंस पर खर्च किए गए। अध्यक्ष को पांच अक्तूबर 2016 से इस साल 19 जनवरी के बीच 4.25 लाख रुपये की राशि अदा की गई। इस बीच, विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सकों की सलाह पर चश्मा खरीदा गया।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

भारत के 'गे प्रिंस' ने अपनी हवेली में खोला LGBT के लिए रिसोर्स सेंटर

20MP फ्रंट कैमरा के साथ 8999 रुपए में आया इंफीनिक्स का Hot S3, Y1 से होगी टक्कर