इस छोरी के आगे अंग्रेज भी अंग्रेजी बोलना छोड़ दे, मिलिए भारत की वंडर गर्ल से

इस छोरी के आगे अंग्रेज भी अंग्रेजी बोलना छोड़ दे, मिलिए भारत की वंडर गर्ल से

छोटी उम्र में बड़ा कमाल.... क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने  फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर अंग्रेजों की बोलती बंद कर दी हो. भारत के एक छोटे से गांव की लड़की अच्छे-अच्छों पर भारी पड़ रही है. वो न सिर्फ फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है बल्कि 8 भाषा बोल सकती है. जब वो अंग्रेजी बोलने पर आती है तो बड़े-बड़ों की बोलती बंद हो जाती है. हरियाणा के समालखा के मालपुर गांव की रहने वाली 13 साल की जाह्नवी पंवार 8 भाषाएं बोल सकती है. इन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. इस लड़की को लोग वंडर गर्ल बोल रहे हैं. आइए जानते हैं क्यों-जाह्नवी को क्यों बोला जा रहा है वंडर गर्ल-
* जाह्नवी ने 13 साल की उम्र में 12वीं पास कर ली है. 
 हरियाणवी, हिंदी, ब्रिटिश, अमेरिकन, फ्रेंच, जापानी और न जाने कौन-सी भाषाएं बोलने और समझने में सक्षम हैं.
* जाह्नवी अमेरिकन और ब्रिटिश भाषा में टीवी एंकर की तरह न्यूज पढ़ लेती हैं.
8 राज्यों के आईएएस अफसरों को 12 साल की जाह्नवी संबोधित कर चुकी हैं.
1 साल के अंदर दो कक्षाएं पास कर के 13 साल की उम्र में की 12वीं पास.कैसे सीखीं इतनी भाषाएं
जाह्नवी जब दो साल की थीं तो उनके पिता उनको फल-सब्जी, जानवरों के नाम उन्हें अंग्रेजी में सिखाया करते थे. तब से ही जाह्नवी की अंग्रेजी बोलने की शुरुआत की. जिसके बाद हर बार वो लोगों से अंग्रेजी में ही बात किया करती थीं. जिसके बाद धीरे-धीरे वो पूरी तरह अंग्रेजी सीख गईं.

Comments

Popular posts from this blog

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम