लड़की ने कुछ इस तरह बर्फ के ऊपर किया घूमर पर डांस, दीपिका भी देख हो जाएंगी हैरान

लड़की ने कुछ इस तरह बर्फ के ऊपर किया घूमर पर डांस, दीपिका भी देख हो जाएंगी हैरान


संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस में वो धमाल मचा रही है. कुछ ही दिन में ये फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. इस फिल्म का गाना घूमर सुपरहिट हो चुका है. ये गाना 2018 का सबसे हिट साबित हुआ है. ये गाना अमेरिका में भी हिट साबित हो रहा है. एनबीए में अपर्णा यादव की घूमर पर परफॉर्मेंस काफी वायरल हुई थी. अब मयूरी भंडारी ने ऐसा परफॉर्म किया है जिसे देख दीपिका पादुकोण भी हैरान रह जाएं. यूट्यूब पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 
यूट्यूब पर 'घूमर डांस ऑन आईस' नाम से ये डांस वीडियो वायरल हो रहा है. जहां मयूरी रेड कॉस्ट्यूम में आईस ट्रेस पर स्कैट्स पहने डांस कर रही हैं. उन्होंने ऐसे-ऐसे मूव्स किए जिसे देखकर हर कोई हैरान है. उन्होंने वीडियो कैप्शन में लिखा- ''पद्मावत की रिलीज के सम्मान में मैंने आईस स्कैटिंग कर घूमर पर परफॉर्मेंस दी है.''ये वीडियो उन्होंने 26 जनवरी को शेयर किया था. इस वीडियो को अब तक 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. व्यूअर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म के गाने घूमर को यूट्यूब पर 100 मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं. 

Comments

Popular posts from this blog

आहार जो मर्दो की कामशक्ति को कर देगी दुगुना - Sex Power Increase Food in Hindi

एक और बैंकिंग स्‍कैम आया सामने, CBI की FIR में 11 आरोपियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम

ट्रैवल फेस्टिवल : सूरजकुंड मेले में इस बार दूध-जलेबी बनी नम्बर-1, इन जायकों को भी चखना न भूलें